कर्नाटक ( Karnataka)के बेलगावी (Belagavi ) जिले में एक पूर्व सैनिक ने अपने पूरे परिवार का अंत कर लिया। चार माह पहले कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित होने के बाद गोपाल हादिमणि की पत्नी की ब्लैक फंगस ( black fungus ) की शिकार होने से मौत हो गई थी। उससे हादिमणि व उनके चारों बच्चे बहुत दुखी थे। इसी दुख के चलते उन्होंने शुक्रवार रात चारों बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया।
बेलगावी ( Belagavi ) जिले के पुलिस के अनुसार यह घटना हुकेरी तालुक के अंतर्गत हुई। गोपाल हादिमणि ने अपने चार बच्चों – 19 साल की सौम्या, 16 साल की स्वेता, 11 साल की साक्षी और 8 साल के श्रीजन हादीमणि को जहर देकर मार डाला। इसके साथ ही गोपाल ने भी आत्महत्या (suicide ) कर ली।
बेलगावी ( Belagavi )पुलिस के मुताबिक सबसे पहले इस परिवार के पड़ोसियों को उस वक्त शक हुआ जब शनिवार सुबह घर का कोई भी सदस्य काफी देर तक नजर नहीं आया। इसके बाद इन लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घर का दरवाजा खोला और अंदर घुसी। इस दौरान पुलिस ने वहां पर सभी के शव देखे तो हड़कंप मच गया। फिर मृतक के रिश्तेदारों को सूचना दी गई। रिश्तेदारों ने ही बताया कि हादीमणि की पत्नी की मौत जुलाई के महीने में कोविड-19 के बाद ब्लैक फंगस से हो गई थी। पत्नी की मौत से वह काफी दुखी थे।
एक रिश्तेदार ने मीडिया को बताया कि हादिमणि कहा करते थे कि पत्नी के बिना वह जिंदा नहीं रह सकते हैं। रिश्तेदारों ने कहा कि बच्चे भी अक्सर फोन पर अपनी मां का जिक्र किया करते थे और वह काफी दुखी थे। रिश्तेदारों ने कहा कि बच्चों ने फोन पर बातचीत में आत्महत्या जैसे कदम के बारे में कोई संकेत नहीं दिया था।मामले में आगे की जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?