उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) शासन ने शनिवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादले किए हैं।14 आईएएस अधिकारियों (14 IAS Officers ), 61 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों( PCS officers ) अधिकारियों के साथ करीब 230 डिप्टी कलेक्टर के तबादले कर दिए हैं। अयोध्या सहित 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। बरेली के जिलाधिकारी नितीश कुमार को अयोध्या का जबकि विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नेहा प्रकाश को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव की कार्यवाही से जुड़े फील्ड के उन सभी अफसरों को हटाने का निर्देश दिया था कि जिन्होंने पिछले चार वर्ष में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। शासन ने शुक्रवार को इन निर्देशों पर अमल करते हुए थोक के भाव तबादले ( ( Transferred ) )किए। अयोध्या व श्रावस्ती के अलावा फर्रुखाबाद, झांसी, बुलंदशहर, कासगंज, महराजगंज, महोबा व सोनभद्र के डीएम भी बदल दिए गए हैं।
इन आईएएस अधिकारियों ( IAS Officers ) तबादलों )की खास बात ये है कि जिन 10 जिलों के डीएम बदले गए हैं, उनमें से छह में तैनात अफसर जिलाधिकारी की कुर्सी बचाने में सफल रहे हैं। शासन ने उन्हें दूसरे जिलों का डीएम बना दिया है। चार अन्य जिलों में अयोध्या के डीएम अनुज झा, महराजगंज के डीएम उज्जवल कुमार, झांसी के डीएम आंद्रा वामसी व सोनभद्र के डीएम अभिषेक सिंह को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। इन्हें शासन में तैनाती दिए जाने के संकेत हैं।
आईएएस अधिकारियों ( IAS Officers ) में नीतीश कुमार जिलाधिकारी बरेली को जिलाधिकारी अयोध्या,मानवेंद्र सिंह जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को जिलाधिकारी बरेली,संजय कुमार सिंह विशेष सचिव नियुक्ति को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद,रविंद्र कुमार जिलाधिकारी बुलंदशहर को जिलाधिकारी झांसी,चंद्र प्रकाश सिंह जिलाधिकारी कासगंज को जिलाधिकारी बुलंदशहर,हर्षिता माथुर उपाध्यक्ष बुलंदशहर विकास प्राधिकरण को जिलाधिकारी कासगंज,सत्येंद्र कुमार जिलाधिकारी महोबा को जिलाधिकारी महराजगंज,मनोज कुमार विशेष सचिव पर्यटन को जिलाधिकारी महोबा,नेहा प्रकाश विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा को जिलाधिकारी श्रावस्ती तथाश्रावस्ती जिलाधिकारी टीके शिबु को अब जिलाधिकारी सोनभद्र नियुक्त किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?