जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) दौरे के दूसरे दिन जम्मू में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने जनसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास युग शुरू हो गया है। मैं जम्मू कश्मीर को आज ये कहने आया हूं कि जम्मू कश्मीर वालों के साथ अन्याय का समय खत्म हो चुका है। अब कोई आपके साथ अन्याय नहीं कर सकता। अब जम्मू कश्मीर का विकास होगा और ये प्रदेश, देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देगा।
शाह ने कहा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद प्रदेश में विकास का नया सफर शुरू हुआ है। अब यहां किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अब जम्मू के लोगों के साथ भेदभाव नहीं होगा। मौसम खराब होने के कारण शाह की रैली का स्थान बदला गया है। अब भगवती नगर की जगह उनकी रैली जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में हो रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हम ऐसी स्थिति बनाने चाहते हैं जिससे एक भी व्यक्ति की जान न जाए। आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के लिए निर्माण कार्य शुरू हुए हैं। जम्मू में दो साल के अंदर मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। कल हेलिकॉप्टर पॉलिसी की घोषणा हुई। अब जम्मू के हर जिले में हेलिपैड बनाए जाएंगे।
शाह ( Amit Shah)ने मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए जम्मू-कश्मीर के 7 हजार लोगों को नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर देने का ऐलान किया। वहीं प्रदेश में 12 हजार करोड़ रुपए का निवेश आने की जानकारी भी दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 7 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की बात कही। वहीं उज्जवला योजना समेत मोदी सरकार के डेवलपमेंट प्लान का भी जिक्र किया।
गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनते ही 55 हजार करोड़ का पैकेज जम्मू-कश्मीर को दिया। यह मोदी जी का शासन है। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। तीन परिवारवाले मुझसे पूछ रहे थे कि क्या दोगे। आप ही बताइए की ये परिवारवालों को अब तक किसकी चिंता रही है। उन्होंने 70 सालों में जम्मू-कश्मीर को क्या दिया।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कल ये तीन परिवार वाले मुझसे सवाल पूछ रहे थे कि क्या देकर जाओगे? भाई मैं तो हिसाब लेकर आया हूं कि क्या देकर जाऊंगा। मगर 70 साल तीन परिवार वालों ने जम्मू-कश्मीर में राज किया, आपने क्या दिया इसका हिसाब लेकर आओ। आज जम्मू-कश्मीर हिसाब मांग रहा है।
शाह ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर के 45 हजार युवा लोगों की सेवा में लगते हैं तो दहशतगर्द कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में निवेश के चलते 5 लाख नए रोजगार पैदा होने वाले हैं। जब हम नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी लेकर आए तो इसका मजाक उड़ाया गया। लेकिन 12 हजार करोड़ का निवेश हो चुका है।
गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah)ने आज IIT जम्मू के नए कैंपस का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उपराज्पाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। अमित शाह तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर गए हैं। आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद यह जम्मू-कश्मीर में शाह का पहला दौरा है। उनका ऊधमपुर और हंदवाड़ा के मेडिकल कालेजों का शिलान्यास करने का भी कार्यक्रम है।
#WATCH | Jammu: HM Amit Shah says, “…Nobody can stop the era of development that has started in J&K. It’s the land of temples, of Mata Vaishno Devi, of Prem Nath Dogra, the land of sacrifice of Syama Prasad Mukherjee. We won’t let the people of disrupt the peace in J&K,succeed” pic.twitter.com/b5GcakuRPe
— ANI (@ANI) October 24, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?