उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के पिछड़े जिले एटा (Etah ) में 63 साल बाद आज एक उपलब्धि जुड़ पायी है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिद्धार्थनगर से सोमवार को वर्चुअल माध्यम से एटा के रानी अवंतीबाई स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि हैं।
इससे पूर्व18 जनवरी 1959 में प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने रेल लाइन का उद्घाटन किया था उसके बाद उसके बाद आज मेडिकल कॉलेज एटा की जनता को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी समर्पित किया है।
एटा मेडिकल कॉलेज (Etah Medical College) में उनके संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया है।यहां कार्यक्रम में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद राज्यसभा हरनाथ सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत सहित विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
लगभग दो साल पहले एटा (Etah ) जिले के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई थी। इस दौरान 216.83 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ। कॉलेज अभी भी निर्माणाधीन है, लेकिन एकेडमिक विंग लगभग बनकर तैयार हो गई है। लेक्चर हॉल सहित हॉस्टल, लैब आदि का कार्य पूरा हो चुका है। कॉलेज को मेडिकल की पढ़ाई के लिए मान्यता भी मिल गई है।
जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (Etah Medical College) 25.89 एकड़ में बन रहा है। पीएसी-मारहरा रोड पर 16.44 एकड़ में एकेडमिक विंग व 9.45 एकड़ में उच्चीकृत अस्पताल शामिल किया गया है।
मेडिकल कॉलेज (Etah Medical College) में 330 बेड हैं। यह जिले के लोगों के लिए तो बेहतर है ही, साथ ही मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज जिलों के सीमावर्ती गांव के लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होगा। अब लोगों को स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आगरा, अलीगढ़, सैफई आदि की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।इस शैक्षिक वर्ष में एमबीबीएस के लिए प्रवेश किए जा रहे हैं। करीब पांच साल बाद इनका कोर्स पूरा होने पर कॉलेज से डॉक्टर मिलना शुरू हो जाएंगे।
आज देश में नए मेडिकल कॉलेज खोलने का जो अभियान चल रहा है, वो युवाओं के लिए नए अवसर भी बना रहा है। आजादी के बाद 70 साल में देश में जितने डॉक्टर, मेडिकल कॉलेजों से पढ़कर निकले हैं, उससे ज्यादा डॉक्टर अगले 10-12 वर्षों में देश को मिलने जा रहे हैं। pic.twitter.com/bNjyWjjRng
— Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2021
https://platform.twitter.com/widgets.js
By opening these new 9 medical colleges over 2500 new beds are added, over 5000 employment opportunities will be generated. Earlier govt has left people of ‘Purvanchal’ to suffer from diseases but now it will become a medical hub of Northern India…: PM Modi in Siddharthnagar pic.twitter.com/5TvM3FVaQc
— ANI UP (@ANINewsUP) October 25, 2021
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?