उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मथुरा ( Mathura) जिले में सोमवार को बलदेव के गांव तल्फीगढ़ी में सोमवार को ट्रैक्टर निकालने को हुए खूनी संघर्ष में एक तमाशबीन की सिर में गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो महिला समेत आधा दर्जन लोग गोली लगने से घायल हो गए। छह राउंड गोलियां लाइसेंसी बंदूक से चलाई गईं। झगड़े में लाठी-डंडे का इस्तेमाल भी किया गया। बलदेव पुलिस ने घायलों को आगरा और मथुरा में भर्ती कराया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेते हुए लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है।
मथुरा ( Mathura) जिले में गांव तल्फीगढ़ी निवासी दिनेश पुत्र हीरालाल जाट खेत जोतकर प्लॉट से अपना ट्रैक्टर निकाल रहा था। उसे ट्रैक्टर निकालने से फौजी जगदीश पुत्र हरप्रसाद ने टोका। इस पर दोनों में बहस होने लगी। बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इसी बीच लाइसेंसी बंदूक से गोलियां दागी जाने लगीं। सामान लेने आए पक्कीगढ़ी के रूप सिंह (32) पुत्र नत्थी के सिर में छर्रे लगे तो खून से लथपथ वह गिर पड़ा। इसके अलावा वीपी सिंह पुत्र सौदान सिंह, विकास पुत्र अमर सिंह, सोनू पुत्र सतीश, मोहिनी पत्नी दिनेश, अनीता पुत्र हीरा सिंह और सतीश पुत्र दीवान सिंह निवासी तल्फीगढ़ी और नौहरा निवासी राजकुमार पुत्र लाखन सिंह भी घायल हो गए।
रूप सिंह ने आगरा जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि चार आगरा और तीन मथुरा में भर्ती कराए गए हैं। मथुरा ( Mathura) के एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मृतक रूप सिंह तमाशबीन था। घायल किस-किस पक्ष के हैं, यह साफ नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।एसएसपी गौरव ग्रोवर ने गांव में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
थाना बलदेव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तलफीगढी में दो पक्षों में हुये आपसी विवाद के कारण हुई फायरिंग के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा @GroverGauravIPS द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/kHZSMVUJtQ
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) October 25, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?