उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मैनपुरी ( Mainpuri ) जिले में भारतीय सेना (Indian Army ) के हवलदार की गोली लगने से मौत हो गयी है।हवलदार अजय राठौर आज ही छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे और चंद घंटे बाद ही यह घटना घटित हो गयी।
प्राप्त खबरों के मुताबिक मैनपुरी ( Mainpuri ) जिले के गांव सलेमपुर निवासी भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात 42 वर्षीय अजय राठौर सैनिक की बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। कहा जा रहा है यह हादसा था सैनिक द्वारा रायफल साफ करते समय अचानक फायर हो जाने के कारण घटित हुआ है । परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मैनपुरी ( Mainpuri ) के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी कालीचरण राठौर के 42 वर्षीय पुत्र अजय राठौर सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती भटिंडा में थी, वह छुट्टी लेकर बुधवार की तड़के करीब तीन बजे घर आए थे। सुबह करीब सात बजे अजय कमरे में राइफल की सफाई कर रहे थे तभी अचानक गोली चल गई, गोली पेट में लगने के बाद सैनिक जमीन पर लहूलुहान होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में आए तो उसे खून से लथपथ पड़ा देख तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर कुरावली पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई प्रेमवीर ने बताया कि राइफल साफ करने के दौरान हादसा हुआ है। मैनपुरी पुलिस का कहना कारण जाने के लिये विवेचना की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?