नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने टोक्यो ओलंपिक ( Tokyo Olympics ) में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra )सहित 11 खिलाड़ियों का नाम साल 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार ( Major Dhyan Chand Khel Ratna Award )के लिए प्रस्तावित किया है। इनमें पांच पैरा एथलीट्स भी शामिल हैं। पिछले साल 5 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड के चुना गया था। 2016 में हुए रियो ओलिंपिक के बाद 4 खिलाड़ियों को यह अवॉर्ड मिला था। इस लिहाज से इस बार किसी भी एक साल में खेल रत्न के लिए सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को चुना गया है।
नीरज के अलावा इस लिस्ट में रवि दहिया (कुश्ती), पीआर श्रीजेश (ह़ॉकी), लवलिना बोरगोहेन (बॉक्सिंग), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मिताली राज (क्रिकेट), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), सुमित अंटिल (पैरा बैडमिंटन), अवनि लेखरा (पैरा शूटिंग), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन) और एम नरवाल (पैरा शूटिंग) के नाम मौजूद हैं। कमेटी ने 35 खिलाड़ियों के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किए हैं। इन 35 खिलाड़ियों में क्रिकेटर शिखर धवन का नाम भी शामिल है।
खेल पुरस्कार समारोह हर साल 29 अगस्त को आयोजित किया जाता था, लेकिन इस साल देरी की गई है। सरकार खिलाड़ियों के चयन में टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी शामिल करना चाहती थी। पैरालिंपिक खेलों का आयोजन इस साल 24 अगस्त से 5 सितंबर तक टोक्यो में हुआ।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार ( Major Dhyan Chand Khel Ratna Award ) देश में सबसे बड़ा खेल अवॉर्ड है। पहले यह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था। नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया था।
खेल रत्न अवॉर्ड ( Khel Ratna Award )की शुरुआत 1991-92 से हुई थी। पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद को पहला खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया था। 2020 तक 43 खिलाड़ियों को इस अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
Neeraj, Ravi and Mithali to get Khel Ratna; Nair, Ouseph, highlight Dronacharya list
Read @ANI Story | https://t.co/YkDnpS77Y5#KhelRatna pic.twitter.com/mKztYYYPaW
— ANI Digital (@ani_digital) October 27, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?