आगरा (Agra) में कोरोना के कहर के बाद अब डेंगू(dengue )लोगों की लगातार जान ले रहा है बड़ी संख्या बूढ़े बच्चे जवान काफी संख्या में अपनी जान गंवा चुके है ,आज आगरा में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया साहनी( Dr. Shreya Sahni )की डेंगू से मौत हो गई।परिजन ने बताया है कि उन्हें चार दिन से बुखार आ रहा था। जांच में ड़ेंगू की पुष्टि हुई। शहर के निजी अस्पताल में डॉ. श्रेया का इलाज चल रहा था। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और गुरुवार को उनकी मौत हो गई। श्रेया ( Dr. Shreya Sahni )के पति डॉ. अनुभव अग्रवाल जून 2019 में एक जिम ट्रेनर की हत्या की साजिश में गिरफ्तार होने के बाद चर्चा में आये थे।
डेंगू (dengue )से आगरा में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आंकड़े मात्र तीन मौत दिखा रहे हैं। लेकिन शहर और देहात से रोजाना करीब इतनी ही मौत हो रही हैं।आगरा में डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरुवार तक ये आंकड़ा 518 पार कर गया। इससे पहले बुधवार को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 36 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें आगरा के 29 मरीज शामिल हैं। एटा के चार, इटावा, हाथरस और फिरोजाबाद के एक-एक मरीज में डेंगू मिला। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू के 29 नए मरीज मिलने से आगरा में कुल डेंगू के मरीजों की संख्या 518 हो गई है। बड़ी संख्या मौत के बाद भरे हुये अस्पतालों को देखकर सरकार व् जिला प्रशासन बिलकुल चिंतित नहीं है।
पिनाहट ब्लॉक में ही डेंगू (dengue )और बुखार से अब तक 39 बच्चों की मौत हो चुकी है।गुरुवार को 10 नए केस आए हैं, जबकि 6 डेंगू संदिग्ध हैं। इसमें 9 मेडिसिन विभाग में और 1 मरीज बाल रोग विभाग में भर्ती है।डॉ. श्रेया साहनी ( Dr. Shreya Sahni ) के निधन पर शहर के चिकित्सकों ने दुख व्यक्त किया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत