दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ( Superstar Rajinikanth ) को कराया गया है। इस बारे में उनकी टीम ने बताया कि उन्हें ‘रूटीन चेकअप’ के लिए अस्पताल आया गया है। अभिनेता गुरुवार शाम साढ़े चार बजे चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे। इस खबर के सामने आने से ही फैन्स परेशान होने लगे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक रजनीकांत चेन्नई के कावेरी अस्पताल में हेल्थ चेकअप के लिए गए थे, जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है।
सोमवार को ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सुपरस्टार रजनीकांत को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था।अभी एक दिन पहले बुधवार को उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए रजनीकांत (Rajinikanth) ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा था कि वह उनकी शुभकामनाएं पाकर बेहद खुश हैं। इस दौरान रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत भी उनके साथ मौजूद थीं।
इससे पहले दिसंबर 2020 में 70 वर्षीय फिल्म अभिनेता रजनीकांत ( Rajinikanth ) को अपने थकावट और बल्ड प्रेशर में उतार-चढ़ाव का अनुभव होने के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय वह एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें दो दिनों के भीतर छुट्टी दे दी गई थी। इससे पहले सुपरस्टार का किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है।
रजनीकांत ( Rajinikanth ) जल्द ही अपनी फिल्म अन्नात्थे में नजर वाले हैं। यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है। हाल ही में 27 अक्टूबर को, अन्नात्थे को चेन्नई के एक निजी स्टूडियो में प्रदर्शित किया गया था। अभिनेता ने बुधवार को निजी स्क्रीनिंग में अपने परिवार के साथ यह फिल्म देखी।
Actor Rajinikanth has been admitted to Kauvery Hospital in Chennai, says the hospital. pic.twitter.com/ONK6w0icrt
— ANI (@ANI) October 28, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?