उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मिर्जापुर ( Mirzapur) जिले के एक प्राइवेट स्कूल में सेकेंड क्लास के छात्र को बालकनी से उलटा लटकाने के आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। वहीं, आरोपी प्रिंसिपल ने भी अपनी गलती मानी। साथ ही फोटो खींचने वाले पर भी कार्रवाई की मांग की।
मिर्जापुर ( Mirzapur) जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के डीह गांव स्थित सद्भावना शिक्षण संस्थान जूनियर हाईस्कूल (प्राइवेट) का है। 27 अक्टूबर को प्रिंसिपल मनोज विश्वकर्मा ने बच्चों की शिकायत पर सेकेंड क्लास के छात्र को पहली मंजिल से पैर पकड़कर नीचे लटका दिया था। इस दौरान किसी ने फोटो मोबाइल से ले ली। सोशल मीडिया में फोटो से आते ही डीएम के निर्देश पर गुरुवार देर शाम BSA गौतम प्रसाद मौके पर गए थे।
दूसरी तरफ गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रिंसिपल मनोज कुमार विश्वकर्मा( principal Manoj Vishwakarma )ने अपनी गलती मानी। साथ ही फोटो खींचने वाले पर भी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए था, लेकिन बच्चा बहुत शरारत करता था। अन्य बच्चों को परेशान करता रहता था। बच्चे के परिजन भी उसकी शरारत से परेशान थे।
मामले में अहरौरा पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिर्जापुर ( Mirzapur) के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि एक फोटो वायरल हुई थी। जिसके आधार पर स्कूल और स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
एबीएसए अरुण सिंह ने बताया कि विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में एसपी अजय सिंह ने कहा कि स्कूल संचालक द्वारा छात्र सोनू (05)को शरारत करने पर सजा के तौर पर छत से उल्टा लटका कर अमानवीय व्यवहार किया गया। छात्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?