हरियाणा (Haryana ) के झज्जर( Jhajjar ) जिले में शुक्रवार देर शाम ट्रेड फेयर में युवक पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी बेटी के लिए गुब्बारा खरीद रहा था। तभी बदमाशों ने उसको निशाना बनाते हुए कई गोलियां मारीं। हमलावर कौन थे और हत्या किए पीछे कारण क्या रहे इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फायरिंग के बाद मेला देखने आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
गोली चलने की सूचना मिलते ही झज्जर सिटी पुलिसऔर डीएसपी राहुल देव शर्मा मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर ( Jhajjar ) के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक युवक की पहचान 32 वर्षीय वेदप्रकाश पुत्र बंसीलाल निवासी झज्जर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वेदप्रकाश उर्फ मन्नू की यहां अम्बेड़कर चौक पर ही पूजा हेयर ड्रेसर के नाम से दुकान है। वह अपने पिता के साथ ही दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को शहर के पुराना बस स्टैंड पर ट्रेड फेयर मेला शुरू हुआ था। इसी मेले में मृतक मन्नू बाइक पर सवार होकर गया था। मेला परिसर के गेट पर ही अचानक उस पर आए कुछ युवकों ने गोलियों से फायरिंग शुरू कर दी। अंधाधुंध फायरिंग को शिकार हुए मन्नू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से गोलियों के कई खोल बरामद किए है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के अंजाम देने वाले हमलावरों की संख्या कितनी थी और हत्या के पीछे कारण क्या रहे। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर ( Jhajjar )नागरिक अस्पताल के डैड हाऊस में रखवाया है। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। झज्जर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने चारों तरफ जिले में नाकाबंदी भी की है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी कोई कामयाबी नहीं लगी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?