मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) की राजधानी भोपाल ( Bhopal ) के केरवा डैम नर्सरी के पास जंगल में भाजपा नेता व पूर्व सरपंच ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि सुसाइड से पहले उन्होंने नौकर को फोन कर बोला कि चारों बेटों को केरवा नर्सरी के जंगल में भेज देना। उनसे जरूरी बात करनी है। नौकर के बताए अनुसार एक बेटा नर्सरी पहुंचा। वहां पेड़ पर पिता फांसी पर लटके मिले।
भोपाल ( Bhopal )पुलिस के मुताबिक, नीलबड़ निवासी विजय सिंह मारण (58) की इलाके में बड़े जमींदारों में भी गिनती होती थी। उनके बेटे गोलू उर्फ अमरीश मारण ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पिता ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले नौकर को फोन किया। उन्होंने उससे कहा कि चारों बेटों को केरवा नर्सरी के पास जल्दी भेज देना। उनसे अर्जेंट बात करनी है।
नौकर के बताने पर गोलू करीब पौने 2 बजे नर्सरी के पास पहुंचा। मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर अंदर जंगल में जाकर देखा तो पिता सागौन के पेड़ पर लटके मिले। उसने तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। तब तक काफी देर हो चुकी थी। विजय के दो बेटे हैं। जबकि दो भतीजे हैं। वह भतीजों को भी अपने बेटों की तरह ही मानते थे। विजय की अंतिम इच्छा के अनुसार उनके शव को खेत में ही अंतिम संस्कार किया गया।
भोपाल ( Bhopal )पुलिस ने बताया कि विजय के परिजन के बयान नहीं हो सके हैं। उन्होंने बेटों से कोई समस्या भी नहीं बताई थी। वह हर रोज की तरह शुक्रवार सुबह घर से निकले थे। परिजन को यकीन नहीं हो रहा कि विजय ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेंगे। परिजनों को लग रहा था कि वे लोगों से मिलने गए होंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?