इटली( Italy ) के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वेटिकन सिटी में ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस( Pope Francis )से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार बैठक केवल 20 मिनट के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन एक घंटे तक चली। बैठक में पीएम मोदी और पोप ने ग्रह को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा की जैसे कि जलवायु परिवर्तन से लड़ना और गरीबी को दूर करना। इसके बाद पीएम मोदी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में शामिल होने के लिए वहां से रवाना हो गए। इसके अलावा पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का भी न्यौता दिया।
वेटिकन दौरे पर पीएम मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी थे। यह पीएम मोदी और कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस ( Pope Francis )के बीच पहली आमने-सामने की बैठक थी। प्रधानमंत्री मोदी ने वेटिकन सिटी स्टेट के स्टेट सेक्रेटरी कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से भी मुलाकात की है। मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिनसे फ्रांसिस ने 2013 में पोप बनने के बाद मुलाकात की है।
बैठक के दौराान पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस ( Pope Francis )को भारत आने का न्योता भी दिया। पोप की आखिरी भारत यात्रा 1999 में हुई थी जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे और पोप जॉन पॉल द्वितीय भारत आए थे।
ऐतिहासिक बैठक से पहले विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा था कि प्रधानमंत्री की पोप के साथ अलग से बैठक होगी। रोम में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा, ”वह पोप से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।”
बता दें कि पीएम मोदी इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी के निमंत्रण पर 29 से 31 अक्तूबर तक रोम, इटली और वेटिकन सिटी के दौरे पर हैं। वहीं शुक्रवार को इटली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। जिसके बाद पीएम मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी से मुलाकात की।
Had a very warm meeting with Pope Francis. I had the opportunity to discuss a wide range of issues with him and also invited him to visit India. @Pontifex pic.twitter.com/QP0If1uJAC
— Narendra Modi (@narendramodi) October 30, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?