जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास नौशेरा सेक्टर( Naushera sector ) में रुटीन पैट्रोलिंग के दौरान भीषण विस्फोट में सेना के लेफ्टिनेंट और एक जवान शहीद हो गए हैं। नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में सेना ने घुसपैठ रोकने के लिए बारूदी सुरंगें बिछा रखी हैं, लेकिन सेना ने घटना में आईईडी विस्फोट की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर छानबीन चल रही है।
सैन्य अधिकारी के अनुसार शनिवार को नियंत्रण रेखा ( LoC ) के बिल्कुल नजदीक कलाल क्षेत्र में सैन्य पैट्रोलिंग टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान जोरदार धमाके में लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार निवासी (बेगुसराय) बिहार और सिपाही मंजीत सिंह निवासी (सिरवेवाला) भठिंडा, पंजाब बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सैन्य सूत्रों ने बताया कि जहां विस्फोट हुआ, वह पूरा क्षेत्र बारूदी सुरंगों के लिए पहले से चिह्नित है।सेना की ओर से जारी बयान में ड्यूटी के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें सैल्यूट करते हुए सैन्य अधिकारियों ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
सूत्रों का कहना है कि लैंडमाइन की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह लैंडमाइन नियंत्रण रेखा ( LoC ) पर आतंकी घुसपैठ रोकने के लिए सेना की तरफ से ही बिछाई गई थी या किसी आतंकी संगठन ने आर्मी पेट्रोल को निशाना बनाया है।
लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार की शहादत की सूचना मिलते ही बेगूसराय में मातमी सन्नाटा पसर गया है। ऋषि कुमार बेगूसराय जिला मुख्यालय के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजीव रंजन के पुत्र थे और एक साल पहले सेना में ज्वाइन किया था। वह मूलतः लखीसराय के पिपरिया के निवासी थे, लेकिन कई दशक पूर्व से ही जीडी कॉलेज के समीप पिपरा रोड में घर बना कर रह रहे थे। दादा जी के रिफाइनरी में कार्यरत रहने के कारण यहीं बस गए थे।
उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शहीद के पिता राजीव रंजन ने बताया कि टेलीफोन पर तकरीबन 7:30 बजे सूचना मिली। पिता ने यह भी कहा कि 4 दिन पहले ही मां से बात किया था और बोला बहन की शादी में छुट्टी लेकर आ रहे हैं।
GOC, White Knight Corps and all ranks salute bravehearts Lt Rishi Kumar and Sep Manjit Singh, who made the supreme sacrifice in line of duty along the Line of Control in Naushera sector today and offer deep condolences to their families: White Knight Corps pic.twitter.com/NaFJRg25Pq
— ANI (@ANI) October 30, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?