महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा(Anand Mahindra )ने टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पानीपत के नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra ) और सोनीपत के सुमित अंतिल से किया वादा पूरा कर दिया। आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra )की तरफ से महिंद्रा की नई नवेली XUV700 कार दोनों के घर पहुंच चुकी है। नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार के साथ फोटो शेयर कर आनंद महिंद्रा का धन्यवाद किया है। उन्होंने जल्द ही कार चलाने की बात कही है।
हरियाणा के पानीपत जिले के गांव खंड़रा निवासी जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के बाद केंद्र सरकार के साथ हरियाणा और अन्य प्रदेशों की सरकारों ने करोड़ों रुपए के इनाम देने की घोषणा की।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा ने भी नीरज चोपड़ा को नई नवेली XUV700 गिफ्ट करने का वादा किया था। इस SUV को अभी तक सड़क पर नहीं देखा गया है। आनंद महिंद्रा ने अपना वादा निभाते हुए शनिवार को XUV700 नीरज चोपड़ा के खंड़रा गांव स्थित घर पहुंचा दी है।
नीरज चोपड़ा के लिए गिफ्ट की गई XUV700 पर स्पेशल कस्टमाइजेशन की गई है। ब्लैक कलर की SUV पर नीरज का बेस्ट थ्रो (87.58) लिखा हुआ है। इसके साथ नीरज का थ्रोइंग पोज भी बना हुआ है। वहीं सुमित अंतिल की गाड़ी पर भी उनका बेस्ट थ्रो (68.55) थ्रोइंग पोज के साथ कस्टमाइज किया गया है।
आनंद महिंद्रा की ओर से गिफ्ट मिलने के बाद नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें धन्यवाद किया है। उन्होंने स्पेशल कस्टमाइजेशन की तारीफ की और जल्द ही SUV का आनंद लेने का वादा किया है।इस पर आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra )ने नीरज चोपड़ा को शानदार जवाब देते हुए कहा है कि अपने ट्वीट में लिखा, ”आपने देश को गौरवान्वित किया है,आशा है कि एसयूवी, हमारे चैंपियंस का रथ हमें गौरवान्वित करता रहे” ।
नीरज चोपड़ा को गिफ्ट की गई महिंद्रा XUV700 का नंबर भी बहुत स्पेशल है। इस गाड़ी का नंबर 8758 है। टोक्यो ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर जेवलिन फेंककर ही गोल्ड जीता था। इसी कारण गाड़ी का नंबर भी यही रजिस्टर्ड करवाया गया है। आनंद महिंद्रा ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने सचिन राय नाम के यूजर के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा है कि, वह इसी का इंतजार कर रहे थे कि कौन सबसे पहले इसे नोटिस करता है। आपके पास बाज जैसी आंख है। वहीं, सुमित अंतिल को गिफ्ट की गई XUV700 गाड़ी पर अभी नंबर नहीं लगा है।
You made the country proud @Neeraj_chopra1 We hope the XUV, our Chariot of Champions, will make you proud. https://t.co/ZJBrEkmpjx
— anand mahindra (@anandmahindra) October 31, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?