उत्तराखंड ( Uttarakhand) के देहरादून ( Dehradun ) जिले की चकराता( Chakrata )तहसील के बुलहड़-बैला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 4 घायल हुए हैं। एसडीएम चकराता पुलिस और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। बायला गांव के पास यूटिलिटी वैन खाई में गिरी। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना स्थल राज्य की राजधानी देहरादून से लगभग 170 किमी दूर चकराता तहसील के तिउनी के एक सुदूर इलाके में है। बचाव कार्य के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक कंपनी को भी तैनात किया गया।
देहरादून ( Dehradun ) के डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि वाहन एक खाई में लुढ़क गया है। अब तक 13 मौतों की पुष्टि हुई है। 2 को बचाया गया है। टीमें मौके पर हैं। हम मौके पर पोस्टमॉर्टम की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। सीएम ने संदेश भेजा कि घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। पीएमओ ने बताया कि उत्तराखंड के चकराता में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF की ओर से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
हादसे में मृतकों की पहचान मातबर सिंह (40) पुत्र भगत सिंह, पत्नी रेखा देवी (32) व डेढ़ वर्षीय पुत्री तनवी, रतन सिंह (45) पुत्र रतराम, जयपाल सिंह चौहान (40) पुत्र भाव सिंह, अंजलि (15) पुत्री जयपाल सिंह चौहान, नरेश चौहान (35) पुत्र भाव सिंह, साधराम (55) पुत्र गुलाब सिंह, दान सिंह (50) पुत्र रतू, ईशा (18) पुत्री गजेंद्र, काजल (17) पुत्री जगत वर्मा सभी निवासीगण बायला-चकराता, जीतू (35) निवासी क्वानू-मलेथा व हरिराम शर्मा (48) पुत्र निवासी सिरमौर हिमाचल के रूप में हुई है।
हादसे में बायला निवासी छह साल का बच्चा ऋतिक पुत्र इंद्र सिंह व पिंगुवा निवासी गजेंद्र तोमर पुत्र दल सिंह समेत दो लोग गंभीर घायल हैं। घटना की सूचना से बायला, बुल्हाड़, आसोई, बेगी व आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने स्वयं राहत-बचाव अभियान चलाकर 400 मीटर गहरी खाई में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। स्थानीय ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए चकराता अस्पताल ले गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून ( Dehradun ) के चकराता में हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Uttarakhand: 13 people died, two rescued after a vehicle rolled down a gorge at Bulhad-Baila road in Chakrata, Dehradun district today. pic.twitter.com/jhJYNSQpKI
— ANI (@ANI) October 31, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?