उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के रायबरेली (RaeBareli ) के डीह थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी और उसकी मौसी की गला काटकर हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से की गई इस हत्या की खबर सुबह ग्रामीणों को लगी तो सनसनी फैल गई। घर पर दोनों के शव अर्धनग्न हालत में अलग-अलग पाए गए। किशोरी से रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पर रायबरेली (RaeBareli ) पुलिस पहुंच गई, जो मामले की जांच कर रही है। डीह थाना क्षेत्र के गांव में एक 50 वर्षीय महिला राधा सिंह व उसकी बहन की लड़की 17 वर्षीय शेजल रहती थी। महिला का पति काफी दिनों से लापता था। लड़की दो साल से मौसी के पास रहती थी।बेटी पिछले दो साल से यहीं पर रहकर पढ़ाई करती थी। बेटा ट्रांसपोर्ट का काम करता है। वह शनिवार की शाम अपनी पिकअप पर माल लादकर शिवपुरी, मध्यप्रदेश गया हुआ था। घर पर उसकी मां और मौसी की बेटी ही थी।बेटे की पत्नी पुलिस विभाग में कांस्टेबल है और गाजीपुर में तैनात है।
रात में महिला राधा सिंह और उसकी बहन की बेटी शेजल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी रविवार की सुबह हुई। पहले एसओ डीह रवींद्र सोनकर मौके पर पहुंचे और फिर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। रायबरेली (RaeBareli ) के एसपी श्लोक कुमार फारेंसिक टीम के साथ तहकीकात करने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि महिला और किशोरी के कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले हैं।किशोरी से दुष्कर्म हुआ है या नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा। फॉरेंसिक टीम भी मौके की जांच कर रही हैं।एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा।
बताया जाता है कि शनिवार की रात कुछ लोग आए थे। सबने मिलकर चाऊमीन खाई और उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। चाय के गिलास इधर-उधर बिखरे पाए गए। दोनों की चाकू से गला काट कर दर्दनाक हत्या की सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2021 को रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक रायबरेली का वक्तव्य pic.twitter.com/gi2dHETwIz
— Raebareli Police (@raebarelipolice) October 31, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?