इटली की राजधानी रोम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिखर सम्मेलन से इतर अन्य वैश्विक नेताओं के साथ यहां स्थित प्रसिद्ध ट्रेवी फाउंटेन ( Trevi Fountain ) देखने पहुंचे। यह फाउंटेन इटली के सर्वाधिक दर्शनीय स्मारकों में से एक है। बरोक कला शैली वाले इस स्मारक को कई फिल्म निर्माताओं ने प्रेम के प्रतीक के तौर पर बड़े पर्दे पर भी पेश किया है।
जी-20 इटली के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस संबंध में रविवार को एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में लिखा गया, ‘जी20 प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्षों ने शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत शहर के प्रतीकात्मक स्थल, ट्रेवी फाउंटेन ( Trevi Fountain )तक टहल कर की। यह दुनिया का सबसे खूबसूरत फाउंटेन है और इसमें सिक्का उछाले जाने की परंपरा के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।’ बरोक कला शैली के शहर के इस सबसे बड़े फाउंटेन की ऊंचाई 26.3 और चौड़ाई 49.15 मीटर है।
इसे लेकर जी-20 इटली की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है। इस वीडियो में फाउंटेन तक गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को इसके पानी में अपने कंधों के ऊपर से सिक्के उछालते हुए देखा जा सकता है। इसे लेकर मान्यता है कि अगर आप अपने कंधों के ऊपर से इस फाउंटेन के पानी में सिक्का फेंकें तो इसका मतलब है कि आप रोम एक बार फिर लौट कर जरूर आएंगे। जी20 की अध्यक्षता इस समय इटली के पास है जो पिछले साल दिसंबर से इसका अध्यक्ष है।
सम्मेलन के दूसरे दिन यानी ट्रेवी फाउंटेन ( Trevi Fountain )की यात्रा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्पेन के समकक्ष पेड्रो सैंशेज के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया और आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके अलावा आज प्रधानमंत्री मोदी का सतत विकास विषय पर आयोजित एक सत्र में हिस्सा लेने का का कार्यक्रम है और वह आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपर पर आधारित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and other world leaders visit Trevi Fountain in Rome, Italy.
(Source: Reuters) pic.twitter.com/uJZUQda3gY
— ANI (@ANI) October 31, 2021
PM @narendramodi and other world leaders visit Trevi Fountain in Rome, Italy#PMModiInItaly pic.twitter.com/kb2meSdB1W
— DD News (@DDNewslive) October 31, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?