उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के एटा (Etah ) जिले में परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने के लिये घर छोड़ कर भाग रहे बाइक सवार प्रेमी युगल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें प्रेमी युगल सहित तीन लोगों की मौत हो गयी ।
एटा (Etah ) के कोतवाली देहात क्षेत्र में रेलवे फ्लाईओवर के पास रविवार रात करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतका में प्रेमी युगल और मृतक का चचेरा भाई शामिल है। प्रेमी युगल शादी करने के लिए घर से भाग कर जा रहे थे।
एटा (Etah ) जिले की पुलिस ने बताया कि युवक, उसका चचेरा भाई और युवती बाइक से जा रहे थे। रेलवे फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों की मौत हो गई। तीनों की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव के निवासी के रूप में हुई है।
बताया कि युवती और युवक की मौत मौके पर ही गई थी। जबकि मृतक का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक ने बताया कि युवक और युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों घर से शादी करने के लिए भाग कर जा रहे थे।
युवक उनको छोड़ने के लिए बाइक से कासगंज जा रहा था। रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घायल युवक को रात में आगरा रेफर कर दिया गया था। वहां सोमवार सुबह चार बजे उसने भी दम तोड़ दिया। तीनों के शव पोस्टमार्टम गृह एटा पर रखे हुए हैं। पुलिस ने तीनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?