राजस्थान ( Rajasthan ) में कंगाली के दौर से गुजर रही झालावाड़ नगर परिषद( Nagar Parishad Jhalawar ) के लिपिक श्यामलाल गुर्जर के घर राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB ) को एक किलो 646 ग्राम सोने और दो किलो 479 चांदी के जेवरात मिले हैं। इसके साथ ही 13 लाख 15 हजार 600 रुपये नकद, 39 बीघा कृषि भूमि व तीन मकानों के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।विदित रहे यह नगर परिषद सफाई कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पा रही, कर्मचारी वेतन के लिये आंदोलनरत है इस कंगाली में बाबूओं की तिजोरियां भरी हुई है ।
एसीबी के पुलिस उप अधीक्षक ज्ञानचंद मीणा ने बताया कि नगर परिषद ( Nagar Parishad Jhalawar ) में कार्यरत श्यामलाल गुर्जर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ था। मामले की सुनवाई कर रही एसीबी कोर्ट ने गुर्जर के घर व अन्य स्थानों के लिए सर्च वारंट जारी किया था। इस पर रविवार देर रात एसीबी की टीम ने उसके झालावाड़ में कनक रेजिडेंसी स्थित आवास पर छापा मारा। तलाशी में जेवरात और नकद रकम के अतिरिक्त कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं। जिसे एसीबी टीम ने जब्त कर लिया।
एसीबी बूंदी के डीएसपी ज्ञान चंद मीणा ने बताया कि झालावाड़ नगर परिषद ( Nagar Parishad Jhalawar ) में कार्यरत लिपिक श्यामलाल गुर्जर के खिलाफ सेवाकाल के दौरान करीब 2 करोड़ 33 लाख 99 हजार रुपए की आय से अधिक संपत्ति होने के आरोप के तहत केस संख्या 406/21 के तहत मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच के क्रम में एसीबी कोर्ट कोटा द्वारा सर्च वारंट लेकर कोटा रेंज एसीबी एसपी ठाकुर चन्द्रशील के निर्देशन में झालावाड़ में कनक रेजिडेंसी स्थित मकान संख्या 52 पर तलाशी ली गई। कुल 3 करोड़ 6 लाख 15 हजार की संपत्ति उजागर हुई, जो आरोपी की सेवाकाल में ज्ञात वैध आय का 750 फीसदी अधिक है। एसीबी टीम ने नकद राशि, कृषि भूमि के दस्तावेज, मकानों के दस्तावेज और जेवरात को जब्त कर लिया है


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?