पेट्रोल और डीजल ( petrol-diesel )की आसमान छूती कीमतों से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी राहत देने का फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है। नई कीमतें दिवाली के दिन यानी कल से लागू हो जाएंगी। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं।
आज छोटी दिवाली के दिन आम लोगों को राहत मिली है। हफ्ते के तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल ( petrol-diesel )की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। डीजल कई शहरों में 110 रुपए के पार और पेट्रोल 121 के पार पहुंच चुका है। दिल्ली में पेट्रोल 110 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। वहीं, डीजल 98.42 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। आखिरी बार 5 सितंबर को दाम कम किए गए थे, तब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ता हुआ था।
बीते सितंबर महीने की 28 तारीख को पेट्रोल जहां 20 पैसे महंगा हुआ था, वहीं डीजल भी 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। दरअसल, सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई, वह मंगलवार तक जारी रही। पेट्रोल की कीमतों में देखें तो 28 दिनों में ही यह 8.85 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं।
सूत्रों के मुताबिक, एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों से पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel )पर वैट घटाने की अपील की है, ताकि लोगों को महंगाई से निजात मिल सके। अलग-अलग राज्य सरकारें 20 से 35% तक वैट वसूलती हैं। केंद्र सरकार के मुताबिक डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के घटने से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि जल्द ही रबी फसल की बुआई होने वाली है। इस कटौती का सबसे बड़ा फायदा किसानों को मिलने वाला है।
Govt of India has taken a significant decision of reducing central excise duty on petrol & diesel by Rs 5 & Rs 10 respectively from tomorrow… States are also urged to commensurately reduce VAT on petrol & diesel to give relief to consumers: Finance Ministry pic.twitter.com/eIFSk3W8y1
— ANI (@ANI) November 3, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?