बेंगलुरु( Bengaluru ) शहर के एयरपोर्ट पर एक मिस्ट्री मैन ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) पर हमला कर दिया।हमला करने के वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस वीडियो में विजय को बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जब हमलावर ने पीछे से हमला किया। अचानक हुए हमले से विजय हैरान रह गए। विजय को देखकर ऐसा लग रहा था कि वे पलटवार करना चाहते थे लेकिन एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकप्रिय तमिल एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) बेंगलुरु किसी फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे,वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं । मनोबाला विजय बालन ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिस पर एक ट्विटर यूजर ने जवाब दिया- “घटना कल रात केआईएएल में हुई।
वीडियो में साफ-साफ नजर आ रहा है कि विजय (Vijay Sethupathi) अपनी टीम संग चल रहे होते हैं, तभी पीछे से दौड़ता हुआ शख्स आता है और उनपर हमला कर देता है। विजय सेतुपति अचानक हुए हमले के बाद चौंक जाते हैं. थोड़ी देर बाद वो संभलते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्टाफ के लोग आते हैं और मामले को संभालते हैं।
यूजर ने दावा किया विजय सेतुपति के असिस्टेंट और एक को-पैसेंजर के बीच कुछ बहस हुई। इसके बाद उसने विजय के असिस्टेंट पर हमला किया। हालांकि बाद में उस हमलावर ने माफी मांग ली। जिसके बाद मामला शांत हो गया।
Actor #VijaySethupathi attacked in Bengaluru Airport. pic.twitter.com/lyJkeraFTO
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) November 3, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?