मथुरा ( Mathura) के थाना नौहझील के आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) के 71 माइल स्टोन पर बेकाबू बस डिवाइडर पार करते हुए दूसरी साइड पर कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। बस चालक की जान भी चली गई। एक युवक घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार बस चालक को नींद की झपकी के कारण हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह खाली बस आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) से आगरा की तरफ जा रही थी। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 71 के समीप बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ पहुंच गई। उस तरफ आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कार से बस टकरा गई।हादसा इतना भीषण था कि बस चालक और कार में चार लोगों की मौत मौके पर ही गई। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कार के परखच्चे उड़ गए।
मथुरा के एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि खाली बस आगरा से नोएडा जा रही थी। चालक को झपकी आने से बेकाबू हुई बस नोएडा से आगरा की साइड पर पहुंचकर कार से टकराकर पलट गई। कार में सवार चार लोगों की मौत हुई है।
कार सवार यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) से गाजियाबाद (Ghaziabad ) से आ रहे थे। सभी की शिनाख्त हो गई है। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक साइड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाया। इसके बाद जाम खुल सका। मृतकों में गाजियाबाद के गौरव यादव,शिव सागर यादव,प्रेमलता,आर्यन बलविंदर पुत्र हरजीत निवासी पठानकोट, पंजाब है। हादसे में कार सवार निक्की उर्फ मोहनीश यादव पुत्र वेदप्रकाश यादव घायल हुआ है। उसे नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत