बॉलीवुड ( Bollywood) अभिनेता अनिल कपूर ( Anil Kapoor ) के बेटे हर्षवर्धन कपूर( Harsh Varrdhan Kapoor ) को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, हर्षवर्धन ने दिवाली पर एक पोस्ट शेयर कर पटाखों की आवाज से डरे सहमे अपने पालतू जानवरों और एनवायरमेंट की रक्षा के लिए लोगों को पटाखे न फोड़ने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को सामान्य ज्ञान जानने की आवश्यकता है। उनके इस पोस्ट पर यूजर्स भड़क गए हैं और उन्हें अब जमकर ट्रोल किया जा रहा है। मामला बढ़ता देख हर्षवर्धन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट डिलीट कर दिए हैं।
दरअसल, उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि यूजर्स उनकी पूरानी तस्वीरों को निकालकर उन्हें ट्रोल करने लगेंगे। यहां तक की हर्षवर्धन सुबह से ही ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।
हर्षवर्धन कपूर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “लोग अभी भी हर जगह पटाखे फोड़ रहे हैं। मेरे पालतू जानवर डरे हुए हैं। यह घर में सभी के लिए असहज है और वास्तव में पर्यावरण के लिए एक से अधिक तरीकों से खराब है। मैं इन कारणों से कभी भी सांस्कृतिक प्रीसेट का कैदी नहीं रहा हूं। कभी-कभी कॉमन सेंस की जरूरत पड़ती है।”
इस हफ्ते की शुरुआत में हर्षवर्धन की बहन रिया कपूर ने सभी से दिवाली पर आतिशबाजी का उपयोग करने से बचने का आग्रह किया था। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था, “पटाखे फोड़ना घोर अज्ञानी, लापरवाह और गैर-जिम्मेदार है। ऐसा करना बंद करो।” वर्कफ्रंट की बात करें तो हर्षवर्धन को आखिरी बार नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी ‘रे’ में देखा गया था। अब वे जल्द ही अपने पिता अनिल के साथ ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा के जीवन पर बनी एक फिल्म में दिखाई देंगे।2016 Diwali : Is that you bro on the left of Sonam? Didn’t stop your dad from bursting firecrackers? Or your common sense has prevailed recently only? pic.twitter.com/atqzOd8X7m
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) November 4, 2021
#अनिल_अपना_पिल्ला_सम्भाल
Hypocrites pic.twitter.com/8oLgxCP2QC— Aryan (@NotSoCoooll) November 4, 2021
Hypocrites Sonam Kapoor, brother Harsh Vardhan Kapoor & Dad Anil Kapoor Lighting “Pet Friendly” crackers & then breathlessly giving #Diwali gyan to low class public to show common sense & not light firecrackers ?#अनिल_अपना_पिल्ला_सम्भाल #PatakeWaliDiwali pic.twitter.com/zDGD0kuINI
— Rosy (@rose_k01) November 5, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?