केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia )रणथंभौर टाइगर रिजर्व ( Ranthambore Tiger Reserve )में सपरिवार निजी दौरे पर आए हुए हैं। सिंधिया ने शुक्रवार को सुबह की पारी में टाइगर सफारी का आनन्द लिया। टाइगर सफारी के दौरान उन्होंने रणथंभौर में वन्य जीवों को खुले में घूमते देखा। रणथंभौर में वन्य जीवों को खुले में घूमते देख वह अभिभूत हो उठे।
रणथंभौर ( Ranthambore ) में ज्योतिरादित्य सिंधिया और परिजनों को टाइगर सफारी के दौरान जोन नंबर 2 में बाघ के दीदार हुए। टी-120 बाघ की साइटिंग होने पर केंद्रीय मंत्री और उनका परिवार बहुत खुश नजर आया। इस दौरान का वो उस जगह पर काफी देर तक रुके रहे।
गौरतलब है कि इन दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनका परिवार रणथंभौर ( Ranthambore ) में निजी दौरे पर घूमने आया है। सिंधिया जयपुर से सड़क मार्ग से आए थे। इसके बाद कुछ दिनों से एक पांच सितारा होटल में रुके हुए हैं। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार सवाई माधोपुर आए है।
सिंधिया यहां निजी दौरे पर आए हैं। इस कारण किसी भी राजनेता या कार्यकर्ता ने उनसे मुलाकात नहीं की। वह अपना पूरा समय परिवार के साथ बिता रहे हैं। सिंधिया का शनिवार को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। हालांकि अधिकारिक रूप से इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। भारत में सबसे प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व फारेस्ट में से एक, रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान भारत में राजस्थान राज्य के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है।रणथंभौर का कुल क्षेत्रफल 1734 वर्ग किलोमीटर है। इसमें से 1392 वर्ग किलोमीटर बफर जोन और 392 कोर एरिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?