महाराष्ट्र (Maharashtra ) में अहमदनगर (Ahmednagar ) के जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई है जिसमें 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। यहां कोरोना रोगियों का इलाज चल रहा था। आग में झुलसे लोगों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
आग लगने के तुरंत बाद अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर (Ahmednagar ) शहर में जिला सिविल अस्पताल के आईसीयू में शनिवार को भीषण आग लगने से कम से कम 11 कोरोनो वायरस रोगियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी। इस दौरान आईसीयू वार्ड में 20 लोग मौजूद थे, इनमें से कुछ वैंटिलेटर पर भी थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। जानकारी के अनुसार जिस वार्ड में आग लगी, वह अस्पताल के बिलकुल बीचो-बीच है।
अहमदनगर (Ahmednagar ) के इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने कहा- महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुए लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो।
महाराष्ट्र में अस्पताल में आग लगने की यह पांचवीं बड़ी घटना है इससे पहलेअप्रैल में मुंबई से सटे विरार पश्चिम में स्थित विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 लोगों की मौत हुई थी। यहां ICU के एयर कंडिशनर में ब्लास्ट के बाद यह दुर्घटना हुई थी।
जनवरी 2021 में भंडारा के सरकारी अस्पताल के सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (SNCU) वार्ड में 10 नवजात की मौत हो गई थी। इनमें से 8 लड़कियां थीं। वार्ड में 17 बच्चे थे, जिनमें से 7 को बचा लिया गया।
मुंबई के भांडुप इलाके में एक मॉल की तीसरी मंजिल पर बने कोविड हॉस्पिटल में रात करीब 12 बजे आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हुई थी।नासिक के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से सप्लाई 30 मिनट रुकी रही और इस हादसे में 24 मरीजों की मौत हुई थी।
#UPDATE | One more casualty reported in today’s incident of fire at Ahmednagar District Hospital in Maharashtra – as one person succumbs to his injuries at the hospital. Death toll climbs to 11
Ex-gratia of Rs 5 lakh each by State Govt has been announced for kin of the deceased
— ANI (@ANI) November 6, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?