चुनाव के ऐन मौके पर भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) को उत्तर प्रदेश में पांच साल से साइड किये गये पू्र्व भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी( Laxmikant Bajpai ) की याद आ गयी है उन्हें अब ज्वाइनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया यह कमेटी भाजपा शामिल होने वाले दलबदलू नेताओ की स्क्रीनिंग करेगी।
डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ( Laxmikant Bajpai ) वह नेता है जिन्होंने उत्तर प्रदेश में सपा की अखिलेश सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने अहम भूमिका निभाई थी ।सपा के शासन में उनके अध्यक्ष रहते उनका आक्रमक विरोध जनता के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने कामयाब रहा था।
2022 चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चार सदस्यीय ज्वाइनिंग कमेटी का गठन किया है। ज्वाइनिंग कमेटी का अध्यक्ष डाक्टर लक्ष्मी कांत वाजपेयी, दो उपाध्यक्ष डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश में उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह को ज्वाइनिंग कमेटी में सदस्य बनाया गया है।
करीब तीन महीने पहले बहुजन समाज पार्टी के पूर्व बाहुबली विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू को 4 अगस्त को भाजपा जॉइन कराया गया था, उनको पार्टी में शामिल करने को लेकर भारी विरोध हो रहा था। योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रह चुकीं और भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी जितेंद्र सिंह बब्लू के पार्टी में आने से नाराज थीं और वे उन्हें पार्टी से बाहर निकालने के लिए लगातार दबाव बना रही थीं। यह मामला पार्टी के केन्द्रीय नेताओं तक पहुंच गया था। लिहाजा 10 अगस्त को पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
तीन महीने पहले बसपा के विधायक के भाजपा में शामिल होने के बाद उठे विवाद के बाद कमेटी बनाने का सुझाव मांगा गया था। नियुक्त की गई कमेटी सदस्यता अभियान पर अपनी पूरी नजर रखेगी। खासकर दूसरे दलों से आने वालें नेताओं के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही, आपराधिक रिकार्ड के बारे में भी पता लागाया जाएगा। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि पार्टी अपने अनुशासन और जनता के हितों के प्रति प्रतिबद्धता को सबसे पहले रखती है। जितेंद्र सिंह की सदस्यता विवाद से सबक मिला है। साथ ही पार्टी ने जितेंद्र सिंह को बाहर का रास्ता दिखाकर यह साबित कर दिया है कि अब साफ-सुथरी छवि रखने वाले लोग ही भाजपा परिवार का हिस्सा होंगे।
भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रह चुके डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ( Laxmikant Bajpai ) आज भी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। चार बार विधायक रह चुके लक्ष्मीकांत बाजपेयी मेरठ में स्कूटर से चलते हैं।दिसंबर 2012 में उन्हें भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 80 में से 71 सीटें हासिल की थीं। बाजपेयी चार बार मेरठ शहर सीट से विधायक रह चुके हैं। हालांकि, 2017 विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?