पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है अब पूर्व मेदिनीपुर ( Midnapore ) जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी( BJP ) के स्थानीय नेता चंदन मैती उर्फ शंभू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। भाजपा ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को खारिज कर दिया।
मृत भाजपा ( BJP ) के स्थानीय नेता का नाम चंदन मैती उर्फ शंभू ( Chandan Maiti alias Shambhu)है। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि टीएमसी समर्थकों ने शनिवार रात को उन्हें घर से बुलाकर पीट-पीटकर हत्या की है।वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि भगवानपुर इलाके में एक कॉलेज के पास केलेघई नदी के किनारे शंभु मैती नाम के व्यक्ति का शव मिला, जिसके शरीर पर चाकू के घाव के कई निशान थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
इस घटना को लेकर भाजपा ( BJP )समर्थकों में काफी रोष है।चंदन मैती उर्फ शंभू की इलाके में भाजपा के युवा नेता के तौर पर पहचान थी। परिवार के सदस्यों व स्थानीय भाजपा भाजपा नेताओं का कहना है कि टीएमसी के गुंडों ने पहले शंभु माइति की जमकर पिटाई की। इसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और शव को नदी किनारे फेंक दिया। बाद में पार्टीं के अन्य नेताओं को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
भगवानपुर के भारतीय जनता पार्टी के विधायक रवींद्रनाथ मैती नेकहा कि चुनाव के आठ-नौ महीने बाद भी तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की जा रही है और यह पार्टी विपक्षियों को स्वच्छंद जगह देने में नहीं बल्कि हत्या और रक्तपात की राजनीतिक में विश्वास करती है।
इधर, पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है कि बंगाल चुनाव के बाद से ही आए दिन टीमएमसी और भाजपा के बीच झडप की खबरें आती रहती है। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल के 10 साल के शासन में उसके सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मार दिया गया। कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?