उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिले की फतेहगढ़ जिला जेल (Fatehgarh district jail ) में एक बंदी की मौत पर साथी भड़क गए। गुस्साए बंदियों ने पथराव कर जेल में आग लगा दी। सूचना मिलते ही जेल और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। बंदियों ने जेलर और अन्य पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। हमले में 30 पुलिसकर्मी घायल होने की खबर है। वहीं,पुलिस की फायरिंग में एक बंदी की माैत हो गई।कई बंदी भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, मेरापुर थाना क्षेत्र निवासी संदीप हत्या के मामले में फतेहगढ़ जिला जेल (Fatehgarh district jail ) में बंद था। हालत बिगड़ने पर उसे सैफई रेफर किया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर बंदियों ने हंगामा कर दिया।
मौके पर पहुंचे जेलर और अन्य पुलिसकर्मियों पर भी बंदियों ने हमला कर दिया। फतेहगढ़ जिला जेल (Fatehgarh district jail ) के बंदियों ने डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सोनकर पर हमला कर दिया था। उनके साथ जमकर मारपीट की। जेल से तीन गोलियां चलने की आवाज आई।
सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह व फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल कुछ सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे। करीब 30 मिनट से लगातार अलार्म बजता रहा है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की , जिसमें एक बंदी शिवमको गोली लगी थी और शाम को कैदी की मौत भी हो गई। वहीं पथराव में एक सिपाही भी जख्मी हुआ था। बंदियों का आरोप है कि संदीप को समय से इलाज नहीं मिला। इसलिए उसकी मौत हो गई। दिवाली के दिन सही भोजन न दिए जाने का भी बंदियों ने आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिवाली पर अहाते न खोले जाने से बंदी आसपास में मिल भी नहीं सके थे।
फतेहगढ़ जेल में बवाल मामले में डीजी जेल आनंद कुमार ने लखनऊ मुख्यालय से डीआईजी जेल बीपी त्रिपाठी को मौके पर भेजा है। आनंद कुमार ने बताया कि फतेहगढ़ जेल में बंद संदीप यादव नाम के कैदी की डेंगू से बीती रात मौत हो गई।
हालत खराब होने पर उसे सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कैदियों द्वारा उत्पात मचाए जाने के मामले में एफ आई आर दर्ज कराई जा रही है।
उत्तर प्रदेश: फ़र्रूख़ाबाद की फतेहगढ़ जेल में एक कैदी की मौत के बाद कैदियों ने हंगामा किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया, “एक कैदी को डेंगू होने के बाद उसका इलाज चल रहा था, उसकी मौत हो गई। इसके बाद कैदियों ने जेल में आगजनी व पत्थरबाज़ी की। 30 पुलिसकर्मी घायल हुए, मामले की जांच होगी।” pic.twitter.com/nkA5frF3AP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2021
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?