आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे(Yamuna Expressway )पर रविवार को वाहनों की रफ्तार थम गई। हजारों वाहन रेंगते नजर आए। कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। नोएडा की तरफ जाने वाली साइड पर वाहन जाम में खड़े रहे। मांट टोल पर तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहनों की भीड़ के चलते फास्टैग व्यवस्था भी ध्वस्त नजर आई।
दीपावली की छुट्टियां खत्म होने के बाद रविवार को लोग निकले तो यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग गया। एक्सप्रेसवे पर वाहनों का ऐसा रेला रहा कि आगरा के खंदौली टोल पर तो शनिवार सुबह 11 बजे से देर शाम तक एक किलोमीटर से लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दिनभर वाहन रेंगते रहे। आलम यह रहा कि टोल से निकलने में एक-एक वाहनों को आधा घंटे से भी ज्यादा समय लग रहा था।
यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway )पर यह जाम आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन पर ज्यादा था। शाम तक हजारों वाहन जाम में फंसे रहे। टोल पर पानी की व्यवस्था भी नहीं होने के कारण जाम मे फंसे लोग परेशान भी रहे। वहीं टोल की पर्ची काट रहे कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए। जाम के कई एंबुलेंस भी फंसी दिखीं।
पुलिस ने किसी तरह एबुंलेंस को गलत दिशा से होकर दिल्ली के लिए निकलवाया। यमुना एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट ऑपरेशन मैनेजर ने बताया कि सामान्य दिनों में प्रतिदिन 15 से 20 हजार वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरते हैं। रविवार को यह आंकड़ा 40 हजार तक पहुंच गया। एक्सप्रेसवे पर एक साथ दोगुने वाहन आ जाने से जाम की स्थिति बनी।
यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway )पर आम दिनों में लगभग 15-18 हजार वाहन रोजाना निकलते हैं, लेकिन त्योहार मनाने के बाद रविवार को लगभग 40 हजार वाहन निकले। इसी से जाम के हालात पैदा हुए। सूत्रों के मुताबिक शनिवार और रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर ही एक लाख वाहन गुजर गए, जबकि आगरा-दिल्ली हाईवे पर दो दिन में दौड़ने वाले वाहनों का आंकड़ा भी 50 हजार वाहनों का है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत