बॉलीवुड ( Bollywood) के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) ने दिवाली पर अपने फैन्स के लिए शुभकामनाएं देने के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसमें जया, अभिषेक, श्वेता, ऐश्वर्या, आराध्या, नव्या नवेली और अगस्त्य भी नजर आए थे। उनके ठीक पीछे एक पेंटिंग थी। जिसमें बैल बना हुआ है। अमिताभ की शुभकामनाओं से ज्यादा हर किसी की नजर सिर्फ इसी पेंटिंग पर टिक गई थी।इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल है ।
कथित तौर पर 4 करोड़ रुपये की इस बुल आर्ट को प्रसिद्ध कलाकार मंजीत बावा ने बनाया था, जिनका 2008 में देहांत हो गया था। मंजीत को भारतीय पौराणिक कथाओं और सूफी दर्शन से प्रेरित माना जाता है। उनका आर्ट वर्क शक्ति, गति, प्रभुत्व, आशा और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है।
बिग बी की इस तीन पीढ़ियों वाली फोटो के पीछे लगी इस खूबसूरत पेंटिंग को लेकर लोग सोच रहे हैं कि पेंटिंग वास्तव में क्या दर्शाती है। अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan )के घर में यह पेंटिंग होने का मतलब है कि बैल शक्ति, प्रभुत्व, गति, आशावाद काप्रतीक है। और इसे ऑफिस या घर के कोने में रखने से बुल रन को किसी की आर्थिक स्थिति में गति लाने में मदद मिलती है। यह परम लाभ, सफलता और वृद्धिशील समृद्धि का प्रतीक है।
बावा देवताओं के चित्र बनाने, जानवरों की पेंटिंग, प्रकृति और बांसुरी के पेंटिंग के लिए जाने जाते थे। उनकी रचनाओं में मनुष्यों और जानवरों के बीच सामंजस्य का विचार है। दुनिया भर के प्रमुख नीलामी घरों जैसे सोथबीज में बावा की कला की कीमत आमतौर पर लगभग 3-4 करोड़ रुपये है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत