जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar ) के डाउनटाउन इलाके के बोरी कदल में सोमवार की रात आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घाटी में लगातार दूसरे दिन आतंकियों ने नागरिक की हत्या को अंजाम दिया है। बटमालू इलाके के एसडी कालोनी में रविवार की देर शाम आतंकियों ने पुलिसकर्मी तौसीफ अहमद की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मारे गए सेल्समैन की शिनाख्त बांदीपोरा के अष्टेंगू निवासी मोहम्मद इब्राहिम खान के रूप में हुई है। बताते हैं कि आतंकी डा. संदीप मावा की दुकान पर पहुंचे और इब्राहिम को निशाना बनाकर करीब से फायरिंग की। इसमें वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आतंकी भाग निकले। उसे तत्काल पास के अस्पताल ले जाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना के तत्काल बाद पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
श्रीनगर (Srinagar ) के ड्राई फ्रूट्स व कपड़े के कारोबारी डॉ. संदीप मावा पिछले महीने आतंकियों का शिकार बने कश्मीरी पंडित दवा कारोबारी मक्खन लाल बिंदरू के साले हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने दहशत फैलाने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
इससे पहले बटमालू इलाके में रविवार देर शाम आतंकियों ने एसडी कालोनी इलाके में पुलिसकर्मी तौसीफ अहमद (29) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस साल अब तक पूरे कश्मीर में आतंकी हमलों में 27 आम लोग मारे गए हैं। इनमें श्रीनगर (Srinagar )में 12, पुलवामा में 4, अनंतनाग में 4, कुलगाम में 3, बारामूला में 2, बडगाम में एक और बांदीपोरा में एक शामिल हैं। हालिया हत्याओं ने पूरे कश्मीर में दहशत पैदा कर दी है। हमले के बाद पूरे कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
#UPDATE | Victim succumbed to his injuries. Police has registered a case under relevant sections of law. Crime scene has been cordoned off; investigation underway: J&K Police
— ANI (@ANI) November 8, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?