मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) की राजधानी भोपाल ( Bhopal ) के हमीदिया अस्पताल कैंपस में सोमवार रात करीब 9 बजे आग लग गई। यह आग कमला नेहरू बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर स्थित पीडियाट्रिक विभाग में लगी है। हादसे में अब तक चार बच्चों की मौत हो चुकी है। 7 बच्चों के झुलसने की खबर है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू जारी है।
आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बच्चा वार्ड के SNCU में लगी। यहां 40 बच्चे भर्ती थे। बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हादसा हुआ और पीडियाट्रिक वेंटिलेटर ने आग पकड़ ली। फिर ये आग उस वॉर्मर तक पहुंच गई, जिसमें बच्चों को रखा गया था।
भोपाल ( Bhopal ) के हमीदिया अस्पताल परिसर में 7 अक्टूबर को भी नई बिल्डिंग में दूसरे तल पर ठेकेदार के स्टोर रूम में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने एक घंटे में इस पर काबू पाया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इससे बहुत नुकसान नहीं हुआ।
बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर मिलाकर आठ मंजिल के कमला नेहरू अस्पताल में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। फायरकर्मियों ने अस्पताल में लगे ऑटोमेटिक हाईड्रेंट को देखा तो वो खराब पड़ा था। हर फ्लोर पर फायर एक्सटिंग्विशर तो थे लेकिन काम नहीं कर रहे थे। इधर, मंगलवार सुबह भी परिजन हंगामा कर रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों का पता नहीं चल रहा है।
3 बच्चों और एक बेसुध नर्स को बाहर निकालकर लाए। वार्डों में लपटें कम, धुआं ज्यादा था। सभी खिड़कियों के कांच तोड़े, ताकि धुआं बाहर निकले।बताया जा रहा है कि जिस चिल्ड्रन वार्ड में आग लगी है, उसे नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाना था, उससे पहले हादसा हो गया। कई लोगों काे स्ट्रेचर से बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। बच्चों के परिजनों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसे में बच्चों को ढूंढने के लिए अफरा-तफरी मच गई है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, अस्पताल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा और इलाज के निर्देश दिए हैं।
मंत्री विश्वास सारंग और भोपाल ( Bhopal ) के डीआईजी इरशाद वली भी मौके पर पहुंच गए हैं। डॉक्टरों की टीम को अस्पताल बुला लिया गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आरिफ ने बताया कि आग बुझाने के लिए फतेहगढ, बैरागढ़, पुल बोगदा समेत दूसरे फायर स्टेशनों से 8 दमकल वाहन बुलाए गए हैं। धुआं ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।
चिकित्सा शिक्षामंत्री विश्वास सारंग के मुताबिक 4 बच्चों की मौत हुई है, जबकि 36 को रेस्क्यू कर लिया गया। नवजातों को बचाते समय 3 नर्स और एक वार्ड बॉय भी बेहोश हो गए थे। जिस वक्त आग लगी, तब इस थर्ड फ्लोर पर 127 बच्चे अलग-अलग वार्डों में भर्ती थे। हादसे के बाद 6 बच्चों को जेपी अस्पताल शिफ्ट करवाया है। रात साढ़े 12 बजे फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया।
राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना दुखद है। इस वार्ड में बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन की टीम और बचाव कर्मी मौके पर हैं। घटना पर मेरी लगातार नजर है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 8, 2021
#UPDATE | Three children die at the children’s ward of Kamla Nehru Hospital in Bhopal following an incident of fire, says Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan
A high-level enquiry has been ordered into the incident, the CM adds https://t.co/43HHRX1RdN pic.twitter.com/WNnFdmZzZw
— ANI (@ANI) November 8, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?