मध्यप्रदेश( Madhya Pradesh ) के भिंड ( Bhind )जिले के गोहद कस्बे में 12वीं के स्टूडेंट ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची। इसके बाद मोबाइल पर एक एप्लीकेशन के माध्यम से वॉइस बदली और पिता को फोन लगाकर बोला- तेरे बेटे का मैंने अपहरण कर लिया। ढाई लाख चुपचाप दे जाओ। वरना मार दूंगा। जब यह मामला पुलिस को पता चला। गोहद पुलिस ने जब दबिश दी और युवक को पकड़ा। इसके बाद पूरी घटना की सच्चाई सामने आ गई।
ग्वालियर-चंबल संभाग में संभवत यह पहला मामला है, जबकि किसी ने मोबाइल एप्लिकेशन से वॉइस बदलकर स्वयं के अपहरण की कहानी रची हो। दरअसल, भिंड जिले के गोहद कस्बा निवासी सुरेंद्र ने 6 नवंबर को भिंड ( Bhind ) के गोहद थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा बेटा संदीप (18) घर से बिना बताए कहीं चला गया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में गुमशुदी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। 8 तारीख को छात्र का पिता सुरेंद्र फिर पुलिस के पास पहुंचा। बताया कि मेरे बेटे के मोबाइल मेरे पास फोन आया।
फोन करने वाले मेरे बेटे का अपहरण कर रखा है। वो ढाई लाख रुपए की फिरौती मांग रहा है। यह सुनकर भिंड ( Bhind ) पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने तत्काल छात्र के फोन नंबर को साइबर सेल की मदद से मोबाइल की लोकेशन खोजने को कहा। छात्र के मोबाइल की लोकेशन ग्वालियर की आ रही थी। इसके बाद एक पार्टी ग्वालियर भेजी गई।
साइबर सेल की मदद से दी जाने वाली लोकेशन के आधार पर छात्र को पुलिस ने मौके से मोबाइल समेत दबोच लिया। पुलिस ने जब छात्र संदीप से पूछताछ की तो पहले वो इधर-उधर की बात कहते हुए घुमाता रहा। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो छात्र ने सब कुछ सच-सच बता दिया।
छात्र संदीप ने गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पिता से पैसा ऐंठने के लिए पहले पूरा होमवर्क किया। छात्र ने स्वयं को अपहृत दर्शाने के लिए गायब हुआ। 6 नवंबर को घर से बिना बताए चला गया। दो दिन गायब रहने के बाद 8 नवंबर को छात्र ने अपने पिता के मोबाइल पर फोन मिलाया। हालांकि घर से निकलने से पहले छात्र ने अपने मोबाइल पर एक एप्लिकेशन डाउनलाेड की थी।
इसके बाद अपनी गर्लफ्रेंड को अलग-अलग नंबर से कॉल करके वॉइस बदलकर चौंकाया था। इसके बाद वो पूरी तरह संतुष्ट हाे गया कि इस एप्लिकेशन से वॉइस बदलकर कॉल करने पर कोई पहचान नहीं सकता तब जाकर उसने खुद के अपहरण और फिरौती की रकम मांगने के लिए पूरी स्क्रिप्ट लिखी, लेकिन पुलिस की एंट्री होते ही छात्र की प्रेम कथा अधूरी रह गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?