हरियाणा (Haryana ) में सोनीपत (Sonipat ) जिले के हलालपुर गांव की कुश्ती अकादमी में बुधवार को महिला पहलवान( Wrestler ) निशा दहिया और उसके छोटे भाई सूरज की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी कोच पवन कुमार फरार है। जिस एकेडमी में दोनों को गोलियां मारी गईं, उसका नाम सुशील कुमार कुश्ती अकादमी है। हैरान करने वाली बात यह है कि निशा पर करीब डेढ़ महीने पहले भी फायरिंग की गई थी। घटना से भड़के गांववालों ने जमकर तोड़फोड़ करने के बाद एकेडमी को आग के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि जहां निशा को गोलियां मारी गईं, वो पूर्व ओलिंपियन सुशील कुमार की एकेडमी की फ्रेंचाइजी है। इसे कुश्ती कोच पवन कुमार चला रहा था। निशा 3 साल से इस एकेडमी में प्रैक्टिस कर रही थी। दिनदहाड़े डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। निशा और उसके भाई सूरज की डेड बॉडीज पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत (Sonipat ) जिला अस्पताल भेज दी गईं।
निशा और सूरज की दो और बहनें हैं। 21 साल की निशा पर करीब डेढ़ महीने पहले भी फायरिंग की गई थी। तब उसे गोली नहीं लगी। इस घटना के बाद छोटा भाई सूरज ही निशा को एकेडमी लेने और छोड़ने जाता था। निशा के पिता दयानंद सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर हैं और उनकी पोस्टिंग हरियाणा से बाहर हैं। घटना के बाद पुलिस ने उन्हें सूचना दे दी।
सोनीपत (Sonipat ) जिले के हलालपुर गांव के रहने वाले दीपक, निशा के चचेरे भाई हैं। उन्होंने कहा- मेरी चचेरी बहन 21 वर्षीय निशा कुश्ती की नेशनल प्लेयर थी। वह ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी मुकाबलों में सेकेंड पोजीशन पर आई थी। वो 3 साल से सुशील कुमार कुश्ती एकेडमी में प्रैक्टिस के लिए जा रही थी। यह एकेडमी पवन चला रहा था जो यहां कुश्ती कोच भी है। पवन रोहतक जिले के बालंद गांव का रहने वाला है और हलालपुर गांव में उसकी ससुराल है। वारदात में शामिल सचिन रिश्तेदारी में पवन का साला लगता है।
निशा के चचेरे भाई दीपक का कहना है कि निशा या सूरज की किसी से दुश्मनी नहीं थी। उधर हलालपुर गांव के लोगों ने दावा किया कि एकेडमी चलाने वाले पवन ने निशा को नेशनल लेवल के टूर्नामेंट्स में खिलाने का झांसा देकर उसके परिवार से मोटी रकम ले रखी थी। जब निशा को टूर्नामेंट्स में मौका नहीं मिला तो उसके परिवार ने रकम वापस मांगनी शुरू कर दी। इसी से पवन नाराज था।
घटना के बाद गांव के लोग के बाद गांव के लोग निशा, सूरज और धनपति देवी को लेकर सोनीपत अस्पताल पहुंचे। निशा और सूरज को मृत घोषित कर दिया गया। धनपति को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने अखाड़े में मौजूद पहलवानों से पूछताछ के बाद ग्रामीणों से भी सवाल-जवाब किए। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने एकेडमी से गोलियों के खोल बरामद कर लिए। खून के नमूने भी जांच के लिए भेज दिए।
Haryana: A wrestler & her brother shot dead in Sonipat, their mother hospitalised after being shot
SP Sonipat Rahul Sharma says, “This Nisha Dahiya (shot dead) & medalist wrestler Nisha Dahiya are 2 different people. The medalist wrestler belongs to Panipat & is at an event now” pic.twitter.com/2lP1Qzt9a8
— ANI (@ANI) November 10, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?