उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) बुधवार को मथुरा ( Mathura) पहुंचे।वृंदावन में संतों के साथ भोज और फिर ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर योगी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली के विकास के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद को 425 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इससे ब्रज विकास की परियोजनाएं जल्द धरातल पर दिखाई देने लगेंगी। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन भी किए। जहां पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे कलाकार व कारीगर पीएम नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।
यमुना किनारे वृंदावन (Vrindavan) कुंभ स्थल पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार आयोजित हो रहे ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने हुनर हाट और शिल्प मेला का भी शुभारंभ किया। कुंभ स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार ब्रज के विकास के लिए कोई कोताही नहीं बरतेगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तरफ से 425 करोड़ की ब्रज विकास की योजनाओं का प्रस्ताव मिला था। उसे मंजूर किया गया और आने वाले समय में योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने कहा कि ब्रज रज उत्सव के आयोजन की बात सांसद हेमा मालिनी ने विजयदशमी के त्योहार लिए कही थी, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। हमने इससे पूर्व यहां कुंभ पूर्ण वैष्णव बैठक बांकेबिहारी की कृपा से सकुशल आयोजित की थी। मैं ब्रज की पावन धरा को कोटि कोटि नमन करता हूं। ब्रज रज का कण कण पावन है। संतों के सान्निध्य में यहां बिहारीजी और राधारानी की कृपा सब पर बनी रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी ( Yogi Adityanath ) ने पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों के साथ जमीन पर बैठक भोज किया। संतों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सत्कार किया।
मुख्यमंत्री ने वृंदावन से मथुरा पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए। भागवत भवन में विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद हेमा मालिनी, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, विधायक पूरन प्रकाश, ठाकुर कारिंदा सिंह व ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।
यहां पर केंद्र सरकार की ओर से हुनर हाट का आयोजन किया गया है। देश के हुनर को मंच दिया गया है। ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है: मथुरा में हुनर हाट कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/QnG6KVlpND
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?