राजस्थान ( Rajasthan ) के जयपुर ( Jaipur ) में एक बेटी ने 12 साल की उम्र में हुए बाल विवाह को कोर्ट में चुनौती देकर निरस्त करवा लिया है। वह आगे पढ़ना चाहती है। 2012 में उसका बाल विवाह हुआ था और 2017 में उसने कोर्ट में विवाह के खिलाफ याचिका पेश की। फैमिली कोर्ट में 4 साल कानूनी लड़ाई लड़कर शादी को निरस्त करवा लिया है। कोर्ट ने बालविवाह को निरस्त कर शून्य डिग्री जारी कर दी।
जयपुर ( Jaipur )की मालवीय नगर में रहने वाली मंजू की शादी 12 साल पहले 30 अप्रैल 2012 में रवि से हुई थी। मंजू से रवि 8 साल बड़ा था। मंजू की उम्र करीब 11 साल ही थी। मंजू आगे पढ़ना चाहती थी। मंजू ने 10वीं कक्षा पास कर ली थी। तब ससुराल वाले गौना कराने के लिए दबाव बनाने लगे और ससुराल में ले जाने की जिद करने लगे। मंजू आगे पढ़ना चाहती थी। उसने ससुराल जाने से मना कर दिया और अपनी पसंद से शादी करने की बात कहीं।
मंजू नाबालिग थी। उसने बाल विवाह को मानने से इंकार कर दिया। 2017 में मंजू की ओर से फैमिली कोर्ट जयपुर ( Jaipur )में परिवाद पेश किया गया। तब मंजू की उम्र 16 साल की ही थी। उसकी मां के जरिए परिवाद पेश किया गया था। उसने परिवाद में कहा कि बाल विवाह को निरस्त किया जाए। उसने कहा कि उसे अपनी पसंद से शादी करने का पूरा अधिकार है। वह अभी नाबालिग है और आगे पढ़ना चाहती है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी। बयानों में मंजू ने कहा कि उसने कभी भी रवि को पति के रूप में स्वीकार नहीं किया। उसके साथ भी कभी नही रही। ऐसे में उसके बाल विवाह को खारिज करते हुए शून्य डिग्री दी जाएं। कोर्ट ने दूल्हा पक्ष से भी दलीलें सुनी। इसके बाद कोर्ट ने मंजू के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बाल विवाह को निरस्त कर दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?