Wednesday, June 24, 2026

Accident, INDIA, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :जौनपुर के पास मालगाड़ी के 21 वैगन पलटे ,वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग जाम,कई ट्रेनें फंसी

Goods train derails Near Jaunpur blocked Varanasi-Sultanpur route

 Goods train derails Near Jaunpur blocked Varanasi-Sultanpur route  ( के   () जिले में गुरुवार सुबह श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के पास सुबह उदपुर घाटमपुर के पास सुल्तानपुर से मुगलसराय की ओर जा रही    ( )के 21  वैगन पलट गए। इसके चलते जौनपुर-वाराणसी रेल मार्ग जाम हो गया है। रूट की ट्रेनों को जगह-जगह पर खड़ा किया गया है।

  ()  से मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी (Goods Train )का खाली (बीसीएन) रैक  मुगलसराय से कोयला लगने के लिए सुल्तानपुर से सुबह 06:58 बजे मालगाड़ी रवाना हुई। मालगाड़ी में 59 बोगी लगी थीं। मालगाड़ी श्रीकृष्ण नगर रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के बाद सुबह 07:58 बजे उदपुर घाटमपुर के पास पहुंची थी। अचानक कुछ बोगी बीच से ट्रैक से उतर गईं।

ट्रेन की गति अधिक होने के कारण आगे से 16 और पीछे से 21 बोगी को छोड़कर बची 21 बोगी पलट गईं। हालांकि चालक एके चौहान और गार्ड संजय यादव पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना के कारण वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग जाम हो गया है। महामना एक्सप्रेस, सुल्तानपुर जौनपुर वाराणसी पैसेंजर बीच में ही खड़ी है। इसके चलते यात्री परेशान हैं।

सुल्तानपुर से मुगलसराय जा रही बाक्सन मालगाड़ी (Goods Train )के किसी डिब्बे का पहिया जाम होने के कारण यह घटना हुई है। मालगाड़ी श्रीकृष्ण नगर स्टेशन के आगे आउटर पर जैसे रेललाइन परिवर्तन के लिए बढ़ी तभी अचानक उसका डिब्बा पलट गया। घटना के कारण वाराणसी लखनऊ बाया जफराबाद रेललाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है।

घटना की सूचना उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। स्थानीय रेलवे के अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए है।

 


Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels