Wednesday, June 24, 2026

Books, INDIA, News, Politics

सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ पर बवाल,कांग्रेस नेता ने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम से की,भाजपा बोली- ये है कांग्रेस पार्टी की विचारधारा

Congress Leader Salman Khurshid Compares Hindutva To ISIS & Boko Haram In His New Book

Congress Leader Salman Khurshid Compares Hindutva To ISIS & Boko Haram In His New Bookकांग्रेस नेता )की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ (‘Sunrise over Ayodhya’ )पर हंगामा हो गया है। खुर्शीद ने इस किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम से की है। खुर्शीद की ये किताब बुधवार को लॉन्च हुई है और 24 घंटे के अंदर ही उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत हो गई है। इस मामले में विवेक गर्ग नाम के वकील ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से केस दर्ज करने की अपील की है। खुर्शीद पर आरोप है कि उन्होंने हिंदुत्व को बदनाम करने की कोशिश की है। वहीं बीजेपी  ने सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

सलमान खुर्शीद ( Salman Khurshid )की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ (‘Sunrise over Ayodhya’ )के जवाब में बीजेपी  प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ सलमान खुर्शीद या कांग्रेस के कुछ नेताओं की लाइन नहीं बल्कि आज कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। ये विचारधारा स्पष्ट कर देती है कि देश के बहुसंख्यक जिनका योगदान देश को अखंड करने में रहा है उनकी भावनाओं को कुचल डालो। ये सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी के इशारे पर ही बार-बार होता है।

भाटिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव आते हैं तो इच्छाधारी हिंदू राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, क्या उत्तर प्रदेश के हर शहर में जाकर, हर गली में जाकर ये कहने की हिम्मत करेंगे कि हिंदू धर्म और हिंदुत्व का मतलब ISIS और बोको हरम की विचारधारा है। वो ISIS और बोको हरम जिसे संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी माना है, उनसे आप तुलना कर रहे हैं 100 करोड़ हिंदुओं की जिन्होंने पूर्ण सहिष्णु होने का प्रमाण दिया

भाटिया आगे बोले कि आज ये कहना जरूरी हो गया है कि सोनिया गांधी जी अगर आप हिंदुओं का सम्मान करती हैं तो आपको बाहर निकलकर चुप्पी तोड़नी होगी। अगर आप चुप रहती हो तो ये आपका अधिकार हो सकता है, लेकिन कोई शक नहीं रह जाएगा कि कांग्रेस की विचारधारा ही है हिंदुओं से नफरत करना।

भाटिया ने सोनिया पर निशाना साधते हुए कहा कि आप नफरत की राजनीति कर रही हैं। आपके निशाने पर कोई और नहीं बल्कि देश की आन-बान-शान हिंदू समाज है। ये भारत की पंथनिरपेक्षता का अपमान है। हम ये नहीं भूल सकते हैं कि हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए आपने यहां तक कह दिया कि प्रभु राम काल्पनिक हैं।

दरअसल खुर्शीद ( Salman Khurshid )ने अपनी किताब में लिखा है, ‘हिंदुत्व साधु-सन्तों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो कि हर तरीके से ईसिस  और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है।’ किताब में 113 नंवबर पेज पर सलमान खुर्शीद ने कहा है कि ‘हिंदुत्व का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए होता है, चुनाव प्रचार के दौरान इसका ज्यादा जिक्र किया जाता है। किताब में उन्होंने कहा कि ‘सनातन धर्म या Classical Hinduism को किनारे करके हिंदुत्व को आगे बढ़ाया जा रहा है।’

बीजेपी  नेता कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए सलमान खुर्शीद पर निशाना साधा है। उन्होंने सीधे खुर्शीद से सवाल करते हुए कहा है, ‘हिन्दू मेजॉरिटी देश में इतना सम्मान पाकर भी मन में इतना जहर क्यूं? क्यों साबित करना चाहते हो कि तुम भी हामिद अंसारी हो। भारत आज सीरिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान जैसा नहीं तो सिर्फ इसलिए कि यहां हिन्दू बहुसंख्यक हैं।’

उत्तर प्रदेश का चुनाव नजदीक है एक तरफ जहां प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस हिंदुत्व को लेकर चुनाव में उतर रही है वहीं दूसरी तरफ सलमान खुर्शीद का हिंदुत्व को लेकर इस तरीके का लिखित विचार निश्चित ही प्रियंका गांधी के साथ साथ कांग्रेस पर भी हिंदुत्व को पलीता लगाएगा।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels