मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के जबलपुर ( Jabalpur ) में बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव के छोटे बेटे विभु यादव (Vibhu Yadav) ने गुरुवार को खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में भंडारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। विभव ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर फायर किया था। मौके पर 4 पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पापा-मम्मी को अच्छा बताते हुए घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
विधायक संजय यादव के दो बेटे हैं। इनमें छोटा बेटा विभु यादव (Vibhu Yadav) (17) घर पर था। मां सीमा किसी काम से भोपाल गई थीं, जबकि पिता ग्रामीण बैठक में शामिल होने गए थे। बड़ा बेटा समर्थ यादव पेट्रोल पंप पर गया हुआ था। घर पर नौकर हरिनाथ था। दोपहर डेढ़ बजे घर की पहली मंजिल पर से पिस्टल चलने की आवाज आई। नौकर तुरंत पहुंचा, तो विभव खून से लथपथ पड़ा था। पास ही लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी।
एसपी सिटी रोहित कासवानी ने बताया कि विभु यादव (Vibhu Yadav) सत्य प्रकाश मदन महल स्कूल में 12वीं का छात्र था। वह साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था। शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों के लिए जांच की जा रही है।
विभु के कमरे से हिंग्लिश (अंग्रेजी और हिंदी मिश्रित ) में सुसाइड नोट पुलिस को मिला है। इसमें उसने लिखा- मेरे मम्मी, पापा और भाई सब दोस्त सभी बहुत अच्छे हैं। मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। मेरा दोस्त ऊपर अकेला है। मैं भी उसके पास जा रहा हूं। मैं सुसाइड खुद की खुशी के लिए कर रहा हूं। सुसाइड का ख्याल काफी समय से आ रहा था, पर हर बार कुछ न कुछ कारणों से इरादा बदलना पड़ जाता था। मेरा दुख न मनाना। मेरी यादों के सहारे खुश रहना।
पापा, मम्मी और भैया को अच्छे से रखना। मैं घटिया हरकत करने जा रहा हूं। अभी मैच्योर नहीं हुआ। खुद की खुशी के लिए सुसाइड कर रहा हूं। मेरी वजह से आपको दर्द झेलना पड़ेगा, पर आप सब खुश रहना। अनजाने में हुई भूल के लिए मुझे माफ करना…।
विभु ने अपने पांच दोस्तों को गुडबाय मैसेज भेजा था। मैसेज में लिखा- तुम सब बहुत अच्छे हो। अपना ख्याल रखना। मैं जा रहा हूं। वहीं, उसने सुसाइड नोट में अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों और टीचर्स से माफी मांगी है। परिवार को सपोर्ट न कर पाने का दुख जताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट FSL की मौजूदगी में जब्त कर लिया है। इसकी राइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।पुलिस ने रिवॉल्वर जब्त कर ली है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट से गनशॉट की जांच कराई जाएगी।
संजय यादव 2018 के विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा नेता प्रतिभा सिंह को हराकर विधायक बने हैं। घटना के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, बीजेपी विधायक सुशील तिवारी उर्फ इंदु तिवारी, कांग्रेस विधायक तरुण भनोट विधायक संजय यादव के घर पहुंचे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर विधायक संजय यादव के पुत्र विभु यादव के असामयिक निधन पर दुख जताया है।
कांग्रेस के विधायक श्री संजय यादव जी के पुत्र विभु यादव के असामयिक निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
विनम्र श्रद्धांजलि!
।। ॐ शांति ।।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 11, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?