Wednesday, June 24, 2026

Crime, Finance, News, Rajasthan, States

Rajasthan: टोंक में केनरा बैंक का असिस्टेंट मैनेजर किसान लोन के लिए 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Canara Bank's assistant manager in Tonk arrested for taking bribe of 25 thousand rupees for farmer loan

 (  )   ) की टीम ने    () में  केनरा बैंक( Canara Bank ) के असिस्टेंट बैंक मैनेजर और दलाल को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने परिवादी से किसान क्रेडिट कार्ड  लोन पास करवाने की एवज में 40 हजार रुपए की डिमांड की थी। एसीबी टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही उसके आवास पर सर्च कर रही है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों (एसीबी​​​​​) टोंक की टीम ने  केनरा बैंक( Canara Bank ) के असिस्टेंट बैंक मैनेजर और दलाल को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गुरुवार दोपहर गिरफ्तार किया है। आरोपी असिस्टेंट मैनेजर ने परिवादी से केसीसी लोन पास करवाने की एवज में 40 हजार रुपए की डिमांड की थी। एसीबी टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही उसके आवास पर सर्च कर रही है।

  के एएसपी आहद खान ने बताया कि बनेठा थाना क्षेत्र के सरदारपुरा निवासी परिवादी खाना राम मीणा ने जिला मुख्यालय पर सवाई माधोपुर रोड स्थित मुख्य डाकघर के पास केनरा बैंक( Canara Bank ) के से केसीसी लोन के लिए गत दिनों आवेदन किया था। इसको पास करने की एवज में आरोपी असिस्टेंट बैंक मैनेजर राकेश मीणा ने 40 हजार रुपए बतौर कमीशन के मांगे थे। यह राशि दलाल बनेठा निवासी बाबूलाल गुर्जर को देने के लिए कहा था। परेशान होकर पीड़ित ने 9 नवंबर को एसीबी में शिकायत दी। एसीबी ने शिकायत का बुधवार को सत्यापन कराया।

सही पाने पर एसीबी ने गुरुवार को ट्रेप का आयोजन किया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे परिवादी को 25 हजार रुपए रिश्वत के देकर बैंक के बाहर भेजा गया। परिवादी ने बैंक में बाहर पहुंचा तो वहां दलाल बाबूलाल खड़ा मिला। रिश्वत के 25 हजार रुपए लेते ही दलाल बाबूलाल को एसीबी टीम ने पकड़ लिया। जिसके कब्जे से रिश्वत के 25 हजार रुपए जब्त किए गए। जिसके बाद टीम ने बैंक के अंदर से रिश्वत की रकम की मांग करने वाले असिस्टेंट बैंक मैनेजर राकेश मीणा निवासी रामगढ़ पचवारा सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से राकेश मीना से केसीसी से संबंधित दस्तावेज भी बरामद कर लिए हैं।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.