केन्द्रीय मंत्री व सिंधिया राजघराने के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया( Mahanaryaman Scindia) का 26वां जन्म दिवस ग्वालियर में बुधवार रात भव्य रूप से मनाया गया। पहली बार सार्वजनिक रूप से उनका जन्मदिन मनाया गया,सिंधिया परिवार में बच्चे के जन्म पर बड़े आयोजन की परंपरा है, लेकिन जन्मदिन जैसे आयोजन सार्वजनिक नहीं होते। भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर सामाजिक व राजनैतिक संगठन के लोगों ने भी जयविलास पैलेस पहुंच कर उन्हे बधाई एवं शुभकामनायें दी। जन्मदिवस के मौके पर महाआर्यमन ने तलवार से केक काटा।
महाआर्यमन सिंधिया ( Mahanaryaman Scindia)पहली बार वह सार्वजनिक रूप से लोगों के बीच आए। यह बात अलग है कि उनको स्वागत से लेकर गर्मजोशी से बर्थडे मनाने वालों में सिंधिया समर्थक ही ज्यादा दिखे। महाआर्यमन ने पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल को खिलाया। पूर्व विधायक ने भी उनको केक खिलाकर बधाई दी। फिर केक की एक बाइट बालखांडे को खिलाई।
महाआर्यमन ( Mahanaryaman Scindia)ने राजसी अंदाज में तलवार से केक काटा। लाेगाें को अभिवादन भी स्वीकार किया। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि उनके सार्वजनिक रूप से सबसे साथ इस तरह सामने आने को उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत माना जाए। इस पर उनका कहना था कि अभी ऐसा नहीं है। मैं काफी समय से बाहर था, अब अपनों के बीच आया हूं। राजनीति में आने पर बोले कि मैं लोगों को समझूंगा, उनकी बात सुनूंगा फिर आगे सोचूंगा। सभी का धन्यवाद दिया और आगे बढ़ गए।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन के राजनीति में प्रवेश की अटकलें अब और तेज हो गई हैं। क्योंकि ऐसा पहली बार है, जब वह अकेले भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिछले महीने 3 दिवसीय प्रवास पर महाआर्यमन निजी से लेकर सार्वजनिक कार्यक्रम में उनके साथ रहे थे। एक-एक कार्यकर्ता से केन्द्रीय मंत्री ने बेटे की व्यक्तिगत मुलाकात भी कराई थी, तभी से महाआर्यमन की राजनीति में आने की अटकलें लगना शुरू हो गई थीं।
महाआर्यमन सिंधिया के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। ग्वालियर के अलावा अंचल के अन्य जिलों से भी भाजपा कार्यकर्ता और सिंधिया समर्थक नेता जन्मदिन कार्यक्रम में पहुंचे। ग्वालियर शहर में उनके हजारों बैनर और पोस्टर लगाए गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?