कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) अपने एक चुनावी संवाद से अचानक विवादों में आ गई हैं। उन्होंने बुधवार को चित्रकूट में मंदाकिनी नदी किनारे रामघाट पर महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ‘उठो द्रौपदी शस्त्र संभालो’ काव्य की पंक्तियां पढ़ीं, लेकिन इस कविता को लिखने वाले कवि पुष्यमित्र उपाध्याय( Pushyamitra Upadhyay )ने इस पर आपत्ति जताई है। पुष्यमित्र उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के एटा (Etah ) जिले के रहने वाले हैं। बीटेक की पढ़ाई करने के बाद समाज शास्त्र से एमए किया है। वे फ्रीलांस लेखन करते हैं। पुष्यमित्र ने प्रियंका पर कविता चोरी करने का आरोप लगाया है।
पुष्यमित्र उपाध्याय( Pushyamitra Upadhyay )ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की उस पोस्ट को री-ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी का वीडियो शेयर किया था। पुष्पमित्र ने लिखा, ‘प्रियंका जी ये कविता मैंने देश की स्त्रियों के लिए लिखी थी न कि आपकी घटिया राजनीति के लिए। न तो मैं आपकी विचारधारा का समर्थन करता हूं और न आपको ये अनुमति देता हूं कि आप मेरी साहित्यिक संपत्ति का राजनीतिक उपयोग करें। कविता भी चोरी कर लेने वालों से देश क्या उम्मीद रखेगा?’
पुष्यमित्र उपाध्याय ( Pushyamitra Upadhyay )ने आगे कहा, ‘2012 में निर्भया प्रकरण पर लिखी गई कविता का संदेश और आह्वान आपकी राजनीतिक कुंठाओं से अलग और व्यापक है। राजनीतिक संस्थानों से अनुरोध है कि कविता का प्रयोग क्षुद्र राजनीतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए कर के इसके मर्म को दूषित न करें।
’पुष्यमित्र ने आगे कहा उन्होंने अपनी भावनाएं रीटवीट के माध्यम से प्रियंका वाड्रा तक पहुंचाने का प्रयास किया है। नोटिफिकेशन अधिक आने पर अब रीटवीट हटा भी लिया है। उन्होंने बताया कि कविता को 2018 में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से पुरस्कृत भी किया गया है। बकौल पुष्यमित्र पूर्व में कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कविता का राजनीतिक इस्तेमाल किया था। तब भी मैंने आपत्ति की थी।
उद्देश्य अपनी बात पहुंचाना था, जो कि पूर्ण हुआ। संदेश स्पष्ट है कि ‘सुनो द्रौपदी’ कविता राजनैतिक उपयोग के लिए नहीं है।
आशा करता हूं भविष्य में राजनैतिक संस्थान इसे राजनीति का जरिया नहीं बनायेंगे।
विषय विवाद का नहीं साहित्यिक संपत्ति के संरक्षण हेतु गंभीरता दिखाने का है।— Pushyamitra upadhyay (@viYogiee) November 18, 2021
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?