छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर ( Janjgir ) में दो युवकों ने जमीन विवाद के चलते बीच गांव में पंच की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहां से हाथ में हथियार लिए युवक ने कहा कि उसी ने मर्डर किया है, क्योंकि उसकी जमीन को जबरदस्ती बिकवाने की कोशिश की गई। अभी इसमें शामिल 4 और लोगों को भी मारूंगा।
मामला जांजगीर ( Janjgir ) में शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। तुस्मा गांव निवासी सोहित कुमार केवट और सुनील कुमार केवट का जमीन को लेकर पंच भागवत साहू से विवाद था। आरोप है कि दोनों युवकों ने शनिवार को बीच गांव में धारदार हथियार से भागवत की हत्या कर दी। इसके बाद गांव में बनी पानी की टंकी पर हथियार लेकर चढ़ गए।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन वे उतरने को तैयार नहीं थे। दोनों मीडिया को बुलाने की जिद कर रहे थे। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
इस दौरान हाथ में धारदार हथियार लिए एक युवक ने टंकी के ऊपर चढ़कर अपना वीडियो भी बनवाया। इसके बाद मीडिया को ऊपर बुलाया और बात की। कहा कि पंच उनकी जमीन के रुपयों को लेकर दो साल से परेशान कर रहा था। हमारी जमीन पर इमारत भी बन गई, लेकिन हमारा घर नहीं बना। हम साफ दिल के आदमी हैं। आज तक गांव में हमारी एक भी शिकायत नहीं है। 33 लाख रुपए में जमीन बेची थी। बाबू जी का अंगूठा भी लगवा लिया।
आरोपी सोहित कुमार केवट ने बताया कि पंच भागवत साहू ने उनकी जमीन को किसी के पास फंसा दिया है। उस व्यक्ति ने इनके परिवार की जमीन पर घर भी बना लिया है, मगर इन्हें पैसे नहीं मिले। बार-बार पंच भागवत साहू के चक्कर काट कर इनका परिवार परेशान था। इसकी वजह से इन लोगों ने पंच भागवत साहू की हत्या करने का फैसला किया और आज दोपहर धारदार हथियार से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
जांजगीर ( Janjgir ) पुलिस ने बताया कि तुस्मा गांव के पंच भागवत साहू की रक्तरंजित लाश मिली है। दो युवकों सोहित कुमार केवट और सुनील कुमार केवट ने जमीन विवाद की वजह से वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गांव की पानी टंकी में चढ़ गए थे और मीडिया के आने के बाद ही उतरने की जिद कर रहे थे। मीडिया के सामने ही उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है। बताया जा रहा है कि भागवत साहू वार्ड 17 का पंच था और जमीन दलाली का भी काम करता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?