राजस्थान ( Rajasthan ) की अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले शनिवार शाम सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए हैं। अब रविवार को नए सिरे से मंत्री बनाए जाएंगे। शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पहले दोपहर 2 बजे पीसीसी कार्यालय में सभी विधायकों को बुलाया गया है।
दरअसल, राजस्थान सरकार में गहलोत ( Ashok Gehlot ) और सचिन पायलट के बीच जारी गतिरोध के बीच आलाकमान ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी के मद्देनजर सभी मंत्रियों के इस्तीफे लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत सरकार के नए मंत्रिमंडल का फॉर्मूला भी तय कर दिया है। फेरबदल 2023 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि शनिवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए गए हैं।
इस बीच कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास ने कहा कि सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। रही बात पुर्नगठन की, तो प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। यह प्रक्रिया कर एक हिस्सा है। कल दोपहर 2 बजे पीसीसी की बैठक है, वहां सब जाएंगे। वहां हमें आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे।
इससे पहले अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) सरकार के तीन मंत्रियों ने शुक्रवार शाम को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा शामिल हैं। शुक्रवार को ही तीनों मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र भेजकर इस्तीफे देने की पेशकश की थी। इन सभी मंत्रियों ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते इस्तीफा दिया था।
नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को राजभवन में होगा। सूत्रों के अनुसार राजभवन की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी कितने मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, यह तय नहीं हो सका है।
#UPDATE | All ministers in the Rajasthan Council of Ministers tender their resignations. A PCC meeting has been scheduled for tomorrow. https://t.co/U8E7j1u5Vb
— ANI (@ANI) November 20, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?