उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस (UP police ) के जवान ने लखनऊ ( Lucknow) में शनिवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रविवार को उसे सब इंस्पेक्टर की परीक्षा शामिल होने के लिए गोरखपुर जाना था। इससे पहले उसने महानगर में राजकीय कॉलोनी के सरकारी आवास ने खुदकुशी कर ली।
मूल रूप से गोंडा ( Gonda ) करनैलगंज निवासी शेष कुमार सिंह (29)चार साल से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थें। लखनऊ ( Lucknow) पुलिस ने बताया कि तेज कुमार सुबह करीब सात बजे सीएम सुरक्षा ड्यूटी से लौटे। इसके बाद उन्होंने अपने भतीजे विपिन कुमार से कहा कि कुछ तबियत ठीक नहीं हैं। कमरे में आराम करने जा रहे हैं। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर भतीजा भागकर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। आस पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। पुलिस को सूचना दी।
पुलिस पहुंची अंदर खून से लथपथ हालत में शेष बहादुर पड़े थे। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से सर्विस पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम से घटनास्थल का पुलिस ने निरीक्षण कराया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।
इस मामले को लेकर लखनऊ ( Lucknow) के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं संबंधित थाना महानगर के एसएचओ बताया कि मौत के पीछे का कारण अभी नहीं पता चल पाया है। ये सीएम सुरक्षा में तैनात थे और आज सुबह ही ड्यूटी करके लौटे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शेष कुमार के भतीजे ने पुलिस को बताया कि चाचा ने सब इंस्पेक्टर के लिए फार्म डाला था। रविवार को इसकी परीक्षा है। इनका सेंटर गोरखपुर पड़ा था। शुक्रवार को चाचा शॉपिंग भी करने गए थे। वह नए कपड़े खरीदकर लाये थे। परीक्षा में जाने से पहले उन्होंने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके बारे में भतीजे को जानकारी नहीं है।
मौत की सूचना मिलते ही गांव के प्रधान व मृतक के भाई कृष्ण कुमार सिंह व परिवार के लोग लखनऊ पहुँच गये। शेष कुमार की अभी शादी भी नहीं हुई थी । परिजन इस बार शादी करने की तैयारी कर रहे थे। परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?