जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar ) में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं,मारे गए आतंकियों में से दो की पहचान द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के मेहरान और बासित के रूप में हुई है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जिनमें से एक टीआरएफ का शीर्ष कमांडर मेहरान यासीन साल्ला है। श्रीनगर के जामलाता निवासी मेहरान ने ही पिछले दिनों स्कूल प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और एक अन्य कश्मीरी पंडित टीचर को निशाना बनाया था।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक, एनकाउंटर में ढेर किए गए दोनों अन्य आतंकियों की पहचान पुलवामा निवासी मंजूर अहमद और कुलगाम निवासी बासित अहमद डार के तौर पर की गई है।
श्रीनगर (Srinagar ) का रामबाग इलाका बुधवार दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। आतंकियों ने इलाके में तैनात सुरक्षा बलों की टीम को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। जवानों ने मोर्चा संभालने के साथ ही स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम शुरू किया।
श्रीनगर (Srinagar ) का भीड़भाड़ वाला इलाका होने के चलते जवानों ने संयम बरतते हुए जवाबी कार्रवाई की। जिसमें तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।राहत की बात यह है कि सुरक्षा बलों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकियों में दो की पहचान मेहरान और बासित के रूप में हुई है। ये दोनों टीआरएफ के लिए काम करते थे। तीसरे के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। हालांकि, पुलिस या सुरक्षा बलों की ओेर से मारे गए आतंकियों की पहचान के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
वहीं कश्मीर पुलिस ने बोहरीक दल आतंकी हमले के मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों ने 9 नवंबर को पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के निर्देश पर सेल्समैन इब्राहिम अहमद की हत्या की थी। इस आतंकी घटना के संबंध में थाना महाराजगंज में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आतंकी अपराध की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था। जांच के दौरान अधिकारियों को तीन आरोपियों के बारे में पता चला। जिनकी पहचान एजाज अहमद लोन, नसीर अहमद शाह और शौकत अहमद डार के रूप में हुई। जिन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान तीनों ने उक्त अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की।
Police #neutralised 03 #terrorists in #Srinagar. Identification & affliation of the killed terrorists is being ascertained. Further details shall follow. @JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) November 24, 2021


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत