राजस्थान ( Rajasthan ) के जयपुर ( Jaipur ) के ज्वैलर ग्रुप की कंपनियों ने 80 करोड़ की ब्लैक मनी सरेंडर की है। 5 दिन चले आयकर छापे के बाद कंपनी ने इस राशि की घोषणा की है। आयकर विभाग ने ज्वैलर ग्रुप और सहयोगियों के 56 ठिकानों पर छापे मारे थे।
सूत्रों के मुताबिक, गौरव टावर के मालिक ज्वैलर निर्मल बरडिया ने 55 करोड़ की ब्लैक मनी टैक्स के लिए सरेंडर की है, जबकि ब्रोकर राधा मोहन तोतला ने 21 करोड़ और दूसरे सहयोगियों ने चार करोड़ की ब्लैक मनी की बात मानी है।
आयकर की टीम जब्त दस्तावेजों की जांच और वैरिफिकेशन में लगी है। छापों में कंपनी के कई लॉकर्स में संपत्ति खरीद के कागजात मिले। निर्मल बरड़िया से जब्त दो पेन ड्राइव में बेनामी लेनदेन का ब्योरा होने की आशंका के चलते उसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल पेन ड्राइव के डेटा के वैरिफिकेशन में अभी समय लगेगा।
आयकर विभाग ने 6 दिन पहले ज्वैलर ग्रुप और उनके सहयोगियों के 56 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे। इनमें जयपुर ( Jaipur ) के 46, दिल्ली, मुंबई और टोंक के 10 ठिकानों पर टीमों ने जांच की। छापों में 400 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम लगी। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। सरेंडर की गई ब्लैक मनी पर तय नियमों के हिसाब से पेनाल्टी लगेगी।
कारोबारी समूह और उसके सहयोगियों के 80 करोड़ ब्लैक मनी सरेंडर करने के बाद भी जांच जारी है। आयकर अफसर ग्रुप के लेनदेन और बेनामी प्रॉपर्टी खरीद के दस्तावेजों का वैरिफिकेशन कर रहे हैं। कारोबारी समूह ज्वेलरी फाइनेंस, रियल एस्टेट और होटल इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है।
यह कारोबारी समूह ज्वैलरी फाइनेंस, रियल एस्टेट और होटल इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। यह ग्रुप नामी कारोबारी निर्मल बरड़िया का है। निर्मल बरड़िया की कंपनियों का जयपुर ( Jaipur ) सहित कई शहरों में कारोबार होने के साथ ज्वैलरी और प्रीशियस स्टोन का बड़ा कारोबार है। आयकर छापों में प्रीशियस स्टोन ब्रोकर राधामोहन तोतला, कारोबारी प्रमाद दरड़ा के ठिकाने भी शामिल हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?