उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के देवरिया ( Deoria ) जिले के अहलादपुर मरकड़ी गांव के एक स्कूल प्रबंधक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के पीछे परिवार के बीच स्कूल में उत्तराधिकार विवाद बताया जा रहा है। घटना स्थल से पुलिस को सात पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
देवरिया ( Deoria ) जिले के अहलादपुर मरकड़ी गांव के हरीशचंद यादव का छोटा बेटा अमित यादव (35) मझने पुल के समीप एलबीआर स्कूल के प्रबंधक थे। वह चार साल पहले स्कूल की स्थापना कर संचालित कर रहे थे। स्कूल में प्रबंधक तंत्र के उत्तराधिकार को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
सोमवार की रात स्कूल परिसर में स्थित आवास के कमरे में करीब नौ बजे पत्नी ने फंदे से लटकता शव देख शोर मचाना शुरू किया। रस्सी का फंदा बनाकर छत की कुंडी से वह लटक गए थे। बगल में मेज पर सात पेज का सुसाइड नोट मिला। जिसमे छह पेज लाल और एक पेज नीली स्याही से लिखा है।
देवरिया ( Deoria ) पुलिस आत्महत्या करने के लिए स्कूल के प्रबंधकीय विवाद को बताया। परिजनों से स्कूल के प्रबंधकीय उत्तराधिकार को लेकर एक महीने से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर तीन दिन पहले स्कूल में भी बहस हुई थी। घटना के बाद सुसाइड नोट में विवाद के आरोपी परिजन फरार हो गए।
प्रबंधक अमित यादव के शव के पास मिले सात पेज के सुसाइड नोट में उन्होंने आत्महत्या करने के बाद पत्नी नीतू से माफी मांगी है। जिसमें लिखा है कि ‘नीतू मुझे क्षमा करना, बेटी का ख्याल रखना। मेरे शरीर को बेटी आराध्या ही मुखाग्नि देगी, तो मुझे शांति मिलेगी। मेरा सपना है, बेटी अधिकारी बने। परिजन बेटी को उसका हक, अधिकार जरूर दे देंगे।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?