उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में छत्ता के जाटनी का बाग स्थित फ्लैट में ज्वैलर की 65 वर्षीय पत्नी ऊषा गुप्ता की हत्या कर दी गई। वह पति की मौत के बाद से फ्लैट में अकेली रहती थीं। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी रिश्तेदारों के आने पर हुई। फ्लैट के गेट पर बाहर से ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़कर गेट खोला। शव बेड पर था। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने लूट के लिए हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस विवेचना कर रही है।
मूल रूप से मध्यप्रदेश के अंबाह निवासी ऊषा गुप्ता 15 साल से जाटनी का बाग स्थित एक अपार्टमेंट के द्वितीय तल पर फ्लैट में रहती थीं। उनके पति राधेश्याम गुप्ता ज्वैलर थे। उनकी सोने-चांदी के जेवरात की दुकान थी। उनकी चार साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तब से ऊषा यहां अकेली रह रही थीं। उनकी कोई संतान नहीं थी।
26 नवंबर की शाम पांच बजे ऊषा ने एत्मादपुर में रहने वाली अपनी बहन सुनीता से बात की थी। इसके बाद उनकी बात नहीं हो पाई थी। सोमवार को सुनीता गुप्ता के पति रामकुमार ने उन्हें फोन किए। मगर, फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर वो फ्लैट पर आए। मगर, फ्लैट के गेट पर बाहर से ताला लगा था। इस पर उन्होंने समझा कि वो कहीं चली गई होंगी। वो वापस चले गए। मंगलवार को फिर आए। उनके फ्लैट से दुर्गंध आ रही थी। बाहर ताला लगा था। इस पर उन्होंने आगरा (Agra)पुलिस को सूचना दी। फ्लैट पर लगा ताला तुड़वाया गया।
पुलिस ने बताया कि कमरे में बेड पर ऊषा का शव पड़ा था। उन पर कंबल पड़ा हुआ था। चादर चेहरे पर बंधी हुई थी। वहीं मुंह में कपड़ा था। शव चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है। अलमारी खुली पड़ी थीं। इनमें कोई जेवरात और रुपये नहीं मिले। अंदर एक कमरे पर भी ताला लगा था। हत्या करने के बाद घर में ताले लगाए गए हैं। यह आरोपी अपने साथ ही लेकर आया था। क्योंकि ऊषा के फ्लैट में उनके ताले रखे हुए थे।
घटना का खुलासा करने के लिए आगरा (Agra)पुलिस अपार्टमेंट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है। अपार्टमेंट में 32 फ्लैट हैं, जिसमें द्वितीय तल पर ऊषा गुप्ता रहती थीं। ऊषा की बहन सुनीता परिवार के साथ सागर, मध्य प्रदेश स्थित एक शादी समारोह में गई थीं। ऊषा गुप्ता को भी जाना था, लेकिन उन्होंने बस से जाने से इनकार कर दिया था।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा